पोजीशन का फायदा उठाकर छात्र के साथ यौन संबंध बनाती थी टीचर, वीडियो से हुआ खुलासा
वॉशिंगटन, 18 दिसंबर: शिक्षक और छात्रों के बीच एक दोस्त का रिश्ता होता है, जो पढ़ाई के साथ-साथ उनको जीवन जीने के तरीके के बारे में भी मदद करता है। टीचर ही बच्चों का पहला गुरु होता है, लेकिन एक 20 साल की महिला टीचर ने अपने ही छात्र के साथ कई बार यौन संबंध बनाए, जिसका कथित वीडियो जब सामने आया तो पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ टीचर बनाए यौन संबंध
यह चौंकाने वाला मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है, जहां 20 वर्षीय स्कूल टीचर ने अपनी पोजीशन का फायदा उठाकर नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ कई बार बिना किसी प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाए। टीचर का छात्र के साथ सेक्स करने का स्नैपचैट वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिना प्रोटेक्शन के 4 बार बनाए यौन संबंध
जानकारी के मुताबिक छात्र के साथ टीचर के वीडियो को देखने के बाद स्कूल के एक दूसरे स्टूडेंट ने स्कूल प्रशासन को इसके बारे में सूचना दी थी। जिसके बाद तुरंत इस घटना की शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी 20 साल की टीचर को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 साल की अयाना डेविस ने 16 साल या उससे कम उम्र के छात्र के साथ चार बार यौन संबंध बनाए थे।

वीडियो से हुआ घटना का खुलासा
independent.co.uk में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक पोल्क काउंटी शेरिफ ऑफिस ने अपने एक बयान में कहा कि लेकलैंड हाई स्कूल (एलएचएस) में एक शिक्षिका अयाना डेविस को शुक्रवार को एक छात्र के साथ कथित तौर पर यौन संबंध रखने का एक स्नैपचैट वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बयान में यह भी बताया कि जांच 3 दिसंबर को शुरू हुई, जब स्कूल के एक छात्र ने स्कूल के अधिकारियों को इस वीडियो के बारे में बताया था।

टीचर ने छात्र पर बनाया दबाव
हालांकि अधिकारियों को अभी तक वीडियो का पता नहीं लगा पाए हैं। शिकायत करने वाले छात्र ने बताया कि वीडियो एलएचएस फुटबॉल खिलाड़ियों के एक बड़े ग्रुप में दिखाया गया था। शेरिफ के मुताबिक डेविस ने उस छात्र के साथ चार बार असुरक्षित यौन संबंध बनाए, जिसके बारे में माना जाता है कि वह 16 साल या उससे भी कम उम्र का है। रिपोर्ट के मुताबिक छात्र ने अधिकारियों को बताया कि टीचर ने अपने घर पर और दो बार उसके घर पर सेक्स किया था।

आरोपी टीचर से अपना जुर्म किया कबूल
पोल्क काउंटी शेरिफ ने बताया कि उसके अपने रुतबे का फायदा उठाया और दबाव बनाकर छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इधर, पुलिस पूछताछ में आरोपी टीचर से अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन उसने यह भी कहा कि उसने छात्र के साथ सेक्स करने के लिए कोई जबरदस्ती नहीं की थी। बता दें कि फिलहाल आरोपी टीचर डेविस $60,000 (£45,302) के मुचलके पर बाहर हैं और उन्हें 10 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होना है।
फोटो- सोशल मीडिया
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications