स्कूल में पढ़ने वाली इस लड़की ने आम की गुठलियों से बना ली खूबसूरत ड्रेस, दुनियाभर में हो रही तारीफ
क्वींसलैंड। आजकल के दौर में इंसान जो सोचता है, वही बना भी लेता है। ऐसा कपड़ों के मामले में अक्सर संभव हो पाता है। कुछ ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में देखने को मिला है। जहां एक 18 साल की लड़की ने आम की गुठलियों से एक बेहद ही खूबसूरत ड्रेस बनाई है। जिसकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है। जेसिका कॉलिस्नस नाम की इस लड़की ने अपनी ड्रेस बनाने के लिए 700 आम की गुठलियों का इस्तेमाल किया है। जेसिका ने ये ड्रेस अपने फाइनल डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए बनाई है।
Recommended Video

कैसे बनाई ड्रेस?
कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली जेसिका कहती हैं कि वह कई वर्षों से अपने आम के खेत में गुठलियों को बेकार होता देख रही थीं। जिसके बाद उन्होंने इन गुठलियों को जमा करना शुरू कर दिया। वह आम का गूदा निकालक गुठली को पूरी तरह साफ कर लेती थीं और फिर उसे फंफूदी लगने से बचाने के लिए सुखा देती थीं। फिर उसे समतल बनाती थीं। इसके बाद उन्होंने इससे ड्रेन बाननी शुरू कर दी। गुठलियां छोटी और समतल थीं, तो ड्रेस बनाने में भी कोई दिक्कत नहीं आई। इसपर उन्होंने रंग करने के बारे में इसलिए नहीं सोचा क्योंकि सूखने के बाद उनका रंग प्राकृतिक तौर पर काफी अच्छा हो जाता था।

रोज तीन घंटे तक ड्रेस पर करती थीं काम
इसके बाद जेसिका ने इन गुठलियों को गाउन बनाने के लिए सीलना शुरू कर दिया। इसके लिए करीब 280 किलो आम लगे हैं। जेसिका कहती हैं कि वह कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने घर से खेत तक जाती थीं। यहां वह चार महीने तक रहीं। वह रोजाना तीन घंटे ड्रेन बनाने में लगाती थीं। इस दौरान उन्हें कई दिक्कतें भी आईं। जैसे सुंई बार-बार टूट जाती थी। लेकिन आखिरकार ड्रेन बनकर तैयार हो ही गई, जिससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के लिए एक 80 पेज का पोर्टफोलियो भी तैयार किया है।

आम की गुठली से कॉटन जैसा कपड़ा चाहती हैं जेसिका
जेसिका की मां काइली कहती हैं कि तकनीक और पैसे की कमी के बावजूद भी उनकी बेटी ने एक खूबसूरत ड्रेस तैयार की है। जिसका कुल वजन पांच किलो है। जेसिका के माता-पिता साल 1999 से ही आम की खेती कर रहे हैं। पूरे साल ऑस्ट्रेलिया में इनके आम डिलीवर होते हैं। जब आम सुपरमार्किट्स के लिए जाते हैं तो उनमें गुणवत्ता का भी खास ध्यान रखा जाता है। जिसके चलते काफी आमों की छंटनी हो जाती है। जेसिका कहती हैं कि आम के उद्योग में काफी नुकसान होता है, इसलिए वह चाहती हैं कि आगे चलकर इससे कोई कॉटन जैसा कपड़ा बनाया जा सके।
बिजली से एलर्जी के कारण इस शख्स की जिंदगी बनी नर्क, मोबाइल फोन और वाईफाई से हो जाती है ऐसी हालत












Click it and Unblock the Notifications