इस्लाम में शराब हराम… फिर भी सऊदी अरब में खुलेगी दारू की दुकान, क्राउन प्रिंस ने क्यों लिया ये फैसला?
सऊदी अरब में शराब का पहला स्टोर खुलने जा रहा है। यह शराब की दुकान राजधानी रियाद में खोली जाएगी। यह स्टोर विशेष रूप से गैर मुस्लिम राजनयिकों के लिए खोला जा रहा है। ऐसे में आम लोग इस स्टोर से शराब की खरीदारी नहीं कर सकेंगे।
इस स्टोर से शराब खरीदने के लिए ग्राहकों को मोबाइल ऐप के जरिए खुद को रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद उन्हें विदेश मंत्रालय से एक क्लीयरेंस कोड भेजा जाएगा। इसके बाद ही वे स्टोर से शराब खरीद सकेंगे। हालांकि, हर महीने तय कोटे के तहत ही शराब खरीद पाएंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 70 साल में यह पहली बार होगा, जब सऊदी अरब में शराब बिकेगी। सऊदी अरब में शराब पर प्रतिबंध 1952 से है, तब किंग अब्दुल अजीज के बेटे ने शराब के नशे में एक ब्रिटिश राजनयिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शराब की दुकान को लेकर कुछ सीमाएं हैं। जैसे कि ये शराब का यह नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वॉर्टर में होगा। इस स्टोर में 21 साल से कम उम्र के लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा शराब के तलबगार लोग किसी और से शराब नहीं मंगवा सकते हैं। जैसे वे अपने जूनियर या फिर अपने नौकरों-ड्राइवरों से शराब नहीं मंगवा पाएंगे।
शराब खरीदने की होगी लिमिट
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक शराब पीने वाले रजिस्टर्ड ग्राहकों को हर महीने 240 'पॉइंट' तक की शराब मिलेगी। एक लीटर स्पिरिट्स को छह पॉइंट माना जाएगा। एक लीटर वाइन को तीन पॉइंट के रूप में देखा जाएगा और एक बोतल बीयर की गिनती एक पॉइंट होगी।
शराब बेचने की योजना से वाकिफ अधिकारियों ने रॉयटर्स से बताया कि दुकान कुछ हफ्तों में खुल सकती है। यह नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्ट में होगा। यहां पर कई देशों के दूतावास हैं और राजनयिक इसी इलाके में रहते हैं। सऊदी अरब में शराब की दुकान खोलने का कदम को ऐतिहासिक माना जा रहा है।
इस्लाम के दो सबसे ज्यादा पवित्र स्थानों की मेजबानी करने के कारण सऊदी अरब में शराब प्रतिबंधित है। देश में शराब का बिकना तो दूर आम लोग इसका सेवन भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन अब इसे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाई में सरकार के प्रगतिशील कदमों की दिशा में उठाई गई उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
विजन 2023 एक बड़ी वजह
दरअसल सऊदी सरकार विजन 2030 के तहत देश में पर्यटन और बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए अति रूढ़िवादी रुख में लचीलापन ला रही है। हालांकि सऊदी अरब में गैर मुस्लिम प्रवासियों को शराब खरीदने की अनुमति मिलेगी या नहीं, इस बारे में कुछ विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है।
साल 1951 में सऊदी अरब के एक प्रिंस मिशारी बिन अब्दुल अज़ीज़ अल-साऊद ने जेद्दा में एक ब्रिटिश राजनयिक को गोली मार दी थी। ऐसा उन्होंने एक फंक्शन में और शराब देने से इनकार करने पर किया था। गोली लगने के बाद ब्रिटिश राजनयिक की मौत हो गई थी। इस घटना के एक साल बाद किंग अब्दुल अज़ीज़ ने शराब पर बैन लगा दिया।
दुबई में हटा प्रतिबंध
1 जनवरी, 2023 से, दुबई में कानूनी रूप से शराब खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए व्यक्तिगत शराब लाइसेंस को मुफ्त कर दिया गया था। यानी कि दुबई में कोई भी 21 साल या इससे अधिक उम्र का व्यक्ति शराब पी सकता है। हालांकि शराब केवल अपने घर और उन्हीं जगहों पर ही पी जा सकती है, जिसे इसके लिए अधिकृत किया गया है।
इससे पहले दुबई में शराब पीने वाले लोगों के पास एक परमिट होता था। जो कि पुलिस द्वारा जारी किया जाता था। प्लास्टिक के इस लाइसेंस को दिखाकर व्यक्ति शराब खरीद सकता था। इस लाइसेंस के बिना शराब खरीदते या पीते पकड़े जाने पर जुर्माना और गिरफ्तारी होती थी।
UAE में खुली बीयर फैक्ट्री
इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पिछले साल एक बड़ी बीयर फैक्ट्री खोली गई। एक अमेरिकी कंपनी क्राफ्ट बाय साइड हसल ने इसे शुरू किया। आपको बता दें कि UAE और आसपास के खाड़ी क्षेत्र में सामाजिक रूप से रूढ़िवादी कानूनों को बदला जा रहा है क्योंकि ये देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को खोल रहे हैं और तेल पर अपनी निर्भरता घटा रहे हैं।
इन देशों की अर्थव्यस्था का एक बड़ा हिस्सा अब पर्यटन की ओर बढ़ रहा है ऐसे में वहां की जीवनशैली में भी बदलाव की जरूरत पड़ रही है। यही वजह है कि ये रूढ़िवादी देश अब इस्लाम की कट्टरता को छोड़कर उदारता की तरफ बढ़ रहे हैं।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications