Saudi Arabia का कट्टर इस्लामिक देश की छवि बदलने के लिए एक और बड़ा फैसला, 73 साल बाद हटाई ये पाबंदी
Saudi Arabia Remove Ban On Alcohol: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस अपने देश को आधुनिक देशों की कतार में शामिल करने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। दुनिया भर के निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही उनकी प्राथमिकता सऊदी (Saudi Arabia) को विकसित और आधुनिक राष्ट्रों के साथ जोड़ने की भी है। कुछ साल पहले महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति दी गई थी। देश में कई बड़े स्पोर्ट्स आयोजन हो रहे हैं और इस साल आईपीएल की नीलामी भी सऊदी के जेद्दा शहर में हुई थी। अब 73 साल बाद सऊदी में शराब पर बैन हटाया गया है। सरकार ने साल 2026 से शराब बिक्री की अनुमति दे दी है। समझें इस फैसले के मायने।
Saudi Arabia ने 73 साल बाद शराब पर से बैन हटाया
सऊदी अरब में इस्लामिक कानूनों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। यहां देश के नागरिकों के लिए ही नहीं विदेशियों के लिए भी कई सख्त कानून हैं। इसमें पहनावे से लेकर शराब का सेवन शामिल है। हालांकि, अब सऊदी वैश्विक इवेंट के आयोजनकर्ता के तौर पर अपनी छवि बनाने में जुटा है। सऊदी में शराब पीना, बेचना या बनाने पर सख्त पाबंदी है। हालांकि, 73 साल बाद शराब की बिक्री पर से रोक हटाया गया है। शराब की बिक्री पूरे देश में नहीं होगी। सिर्फ होटल, रिजॉर्ट और पर्यटकों के लिए तय जगहों पर ही शराब बिकेगी। इसके लिए देश में 600 जगहें तय की गई हैं।

यह भी पढ़ें: कोई कानून का धुरंधर, कोई US से ग्रेजुएट! क्या है PAK का पर्दाफाश करने सऊदी रवाना हुए डेलीगेट्स की डिग्री?
पाबंदियों के साथ शराब बिक्री की अनुमति
सऊदी अरब सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शराब की बिक्री निर्धारित 600 जगहों पर ही होगी और उनमें नियोम, सिंदलाह द्वीप और रेड सी प्रोजेक्ट हो सकते हैं। इन जगहों पर हर तरह की शराब बेचने की अनुमति नहीं होगी और न ही शराब बनाने की अनुमति होगी। इन जगहों पर बीयर, वाइन और साइडर मिलेगा। स्पिरिट जैसे एल्कोहल की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सरकार घरों, दुकानों या सार्वजनिक स्थानों पर शराब की अनुमति नहीं देगी।
सऊदी के इस फैसले के पीछे क्या है असली वजह
दरअसल सऊदी अरब की इकोनॉमी का बड़ा हिस्सा अब तक तेल पर निर्भर था। हालांकि, जिस तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दौर आ रहा है तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाले देश उसे देख सचेत हो गए हैं। क्राउन प्रिंस निवेश और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी काम कर रहे हैं। ग्लोबल इवेंट्स और पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार की ओर से आक्रामक अंदाज में ब्रांडिग की जा रही है। यूएई की तरह सऊदी का विजन भी वैश्विक शहर बनने का है। साल 2030 में एक्सो और 2034 में फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन को देखते हुए सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। क्राउन प्रिंस सऊदी अरब को एक वैश्विक शहर, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी का हब बनाने के विजन पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: '8 महीने से मज़दूरी, न सैलरी और ना ही मिल रहा खाना’, सऊदी अरब में फंसे UP-Bihar के 400 से ज़्यादा मज़दूर












Click it and Unblock the Notifications