कोई कानून का धुरंधर, कोई US से ग्रेजुएट! क्या है PAK का पर्दाफाश करने सऊदी रवाना हुए डेलीगेट्स की डिग्री?
India Foreign Delegation: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद को लेकर दुनिया को कड़ा संदेश देने की तैयारी कर ली है। इसकी शुरुआत आज, 21 मई से हो चुकी है। केंद्र सरकार ने शनिवार, 17 मई 2025 को सात ऑल पार्टी डेलीगेशन की सूची जारी की थी। आज इस लिस्ट की ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की टीम भारत से रवाना हो गई है।
बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व वाला समूह 1 सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा करेगा। यह 8 सदस्यों का दल है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व राजदूत हर्ष श्रृंगला भी शामिल हैं। ये टीम आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को इन देशों तक पहुंचाएगी।

59 सदस्य, सभी पार्टियों के नेता शामिल
इन डेलीगेशनों में कुल 59 सदस्य हैं, जिनमें 31 नेता सत्तारूढ़ एनडीए से हैं और 20 सदस्य अन्य दलों से हैं। इन सभी टीमों के साथ अनुभवी पूर्व राजनयिक भी हैं, जो विदेश नीति और बातचीत में इनकी मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें: कोई डॉक्टर,कोई कोई US से ग्रेजुएट! कितने पढ़े-लिखे हैं अंतराष्ट्रीय मंच पर PAK की पोल खोलने को तैयार 7 MPs?
इन नेताओं के हाथ में है जिम्मेदारी
इन सात टीमों का नेतृत्व विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता करेंगे।
- समूह 1 की अगुवाई बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा करेंगे।
- समूह 2 का नेतृत्व बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद को मिला है।
- समूह 3 की कमान जेडीयू नेता संजय झा संभालेंगे।
- समूह 4 की अगुवाई शिवसेना नेता श्रिकांत शिंदे करेंगे।
- समूह 5 के प्रमुख कांग्रेस सांसद शशि थरूर होंगे।
- समूह 6 की जिम्मेदारी डीएमके सांसद कनीमोझी करुणानिधि को सौंपी गई है।
- समूह 7 का नेतृत्व एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले करेंगी।
आइए जानते हैं सऊदी अरब रवाना होने वाली टीम में सदस्यों की पढ़ाई और डिग्री से जुड़े जरूरी डिटेल्स...
बैजयंत पांडा - अमेरिका से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट
बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने अमेरिका की मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और तकनीकी समझ भी रखते हैं।
निशिकांत दुबे - मैनेजमेंट में पीएचडी
बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया और राजस्थान के प्रताप यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में पीएचडी हासिल की।
फांगनोन कोन्याक - दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर्स
नागालैंड से राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर्स किया है। वे राज्यसभा की पहली महिला सदस्य भी हैं जो नागालैंड से चुनी गईं।
रेखा शर्मा - कई विषयों में डिप्लोमा
बीजेपी सांसद रेखा शर्मा ने देहरादून के डीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान, इतिहास और अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उनके पास मार्केटिंग, फैशन डिजाइनिंग और कंप्यूटर मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी है।
असदुद्दीन ओवैसी - लंदन से कानून की पढ़ाई
AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से बीए किया और फिर लंदन जाकर कानून की पढ़ाई की। उन्होंने लिंकन्स इन से बार-एट-लॉ की डिग्री प्राप्त की।
सतनाम सिंह संधू - ग्रामीण पृष्ठभूमि से लेकर संसद तक
नामित राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने पंजाब के एक गांव में प्रारंभिक पढ़ाई की और आगे की शिक्षा मोगा जिले में पूरी की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं।
गुलाम नबी आजाद - जूलॉजी में मास्टर्स
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज से बीएससी और कश्मीर यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में मास्टर्स किया है।
हर्ष श्रृंगला - सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई
पूर्व राजदूत और विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स किया है। उन्हें सिक्किम की आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें: लंदन में जन्मे शशि थरूर ने कहां से की है पढ़ाई? DU से भी है कनेक्शन, कांग्रेस MP के पास है कौन-कौन सी डिग्री?












Click it and Unblock the Notifications