1000 लोगों के संग सऊदी किंग सलमान बिन पहुंचे इंडोनेशिया, साथ में लेकर आएं हैं 460 टन सामान

सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्‍दुल्‍लाअजीज अल सउद करीब 47 साल बाद करीब 1000 लोगों के साथ दुनिया मुस्लिम बाहुल्‍य देश इंडोनेशिया पहुंच गए हैं।

जकार्ता। सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्‍दुल्‍लाअजीज अल सउद करीब 47 साल बाद करीब 1000 लोगों के साथ दुनिया मुस्लिम बाहुल्‍य देश इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। किंग सलमान अपनी इंडोनेशिया की यात्रा में करीब 1000 लोगों को लेकर पहुंचे हैं। इसमें उनके साथ उनकी पत्तियां और मंत्री भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 460 टन का सामान में अपने विमान के जरिए बाली पहुंचा दिया गया है।

1000 लोगों के संग सऊदी किंग सलमान बिन अब्‍दुल्‍ला पहुंचे इंडोनेशिया, साथ में लेकर आएं हैं 460 टन

अपनी जकार्ता की यात्रा के बाद बाली में स्थित रिसोर्ट में वो समय बिताएंगे। इससे पहले जकार्ता पहुंचने पर सऊदी अरब के किंग सलमान बिन का इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति जोको विडोडो ने स्‍वागत किया और यहां पर उनको गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।

47 वर्षों के बाद पहली बार कोई सऊदी अरब के शासक को यह टूर हुआ है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि इस टूर के बाद जरिए इंडोनेशिया और सऊदी अरब निवेश को लेकर कुछ जरूरी बात कर सकते हैं। इंडोनेशिया के कैबिनेट सेक्रेटरी प्रामोनो अनुंग ने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक यात्रा है।

सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्‍दुल्‍लाअजीज अल सउद इस दौरान इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति जोको विडोडो से बात करेंगे। साथ ही इंडोनेशिया की संसद को गुरुवार को संबोधित भी करेंगे।

किंग सलमान इस दौरान अपने लोगों के साथ पांच अलग-अलग होटलों में हिंदुओं की अधिक जनसंख्‍या वाले बाली में रूकेंगे। किंग सलमान इस समय अपने एशिया के दौरे पर हैं, इसके बाद वो जापान, चीन और मालदीव भी जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+