सऊदी अरब: मक्का के प्रमुख इमाम को प्रशासन ने लिया हिरासत में
रियाद। सऊदी अरब सरकार ने मक्का-मदीना ग्रैंड मस्जिद के प्रमुख इमाम और प्रचारक शेख सालेह अल-तालिब को हिरासत में ले लिया है। अलजजीरा में छपी रिपोर्ट मुताबिक, प्रमुख इमाम ने एक सार्वजनिक सभा में सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। सऊदी में हाल ही में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कई तरह की पाबंदियों को खत्म किया है। इसी नाराज इमाम ने प्रिंस द्वारा नीति में बदलाव लाने को लेकर आलोचना की थी।

बता दें कि हाल ही में प्रिंस सलमान ने महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देने , और स्टेडियम में महिलाओं और पुरुषों के साथ बैठने जैसे नियमों को मंजूरी दी थी। इससे पहले महिलाओं को लेकर इस देश में कई तरह का पाबंदियां मौजूद थी।हिरासत में लिए गए इमाम सालेह अल तालिब पर आरोप है कि उन्होंने महिला और पुरुष दोनों को एक साथ सार्वजनिक स्थानों पर जाने को लेकर प्रिंस सलमान की आलोचना की थी।
सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर खबरें चल रही हैं, लेकिन सऊदी अरब प्रशासन की ओर से इमाम की गिरफ्तारी को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि, जून 2017 में सलमान की क्राउन प्रिंस बनाया गया था। तब से वह दर्जनों इमाम, महिला कार्यकर्ताओं, और रॉयल परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications