सऊदी अरब ने मानी PM मोदी की बात, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए G20 का विशेष सम्मेलन
कोरोना: सार्क के बाद अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए G20 का विशेष सम्मेलन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण दक्षेस सम्मेलन के बाद (SAARC) की तरह ही G20 सम्मेलन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 के अध्यक्ष सऊदी अरब के काउन प्रिंस मोह म्मद बिन सलमान से इस बारे में मंगलवार को फोन पर बात की। पीएम मोदी की बात को मानते हुए सऊ दी अरब के प्रिंस ने जी20 सम्मेलन के विशेष सम्मेलन की घोषमा की। अगले हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जी20 के सदस्य देशों की बैठक होगी।

पीएम मोदी से बात करने के बाद सऊदी अरब के काउन प्रिंस ने उनके विचार से सहमति जताई और आगे बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और भारत के अधिकारी करीबी संपर्क में रहेंगे। पीएम मोदी की बातों से सहमति जताते हुए जी20प्रिंस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। इस आधिकारिक बयान में कहा गया कि जी20 के नेताओं का असाधारण सम्मेलन (एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीडर्स समिट) अगले हफ्ते होगा।
बयान के मुताबिक जी20 के अध्यक्ष सऊदी अरब सदस्य देशों को एक्स्ट्राऑर्डिनरी वर्चुअल जी20 समिट बुलाने की सूचना दे रहा है। इस सम्मेलन में कोविड-19 महामारी से रोकथाम, उसकी वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को लेकर समन्वित जवाबदेही पर विचार किया जा सके।
आपको बता दें कि जी20 में अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूके और अमेरिका के साथ-साथ यूरोपियन यूनियन शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications