सनथ जयसूर्या ने भारत को बताया बड़ा भाई, संकट के समय मदद के लिए पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
कोलंबो, 07 अप्रैल। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने अपने देश की मौजूदा स्थिति को लेकरचिंता जाहिर की है। सनथ जयसूर्या ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रीलंका के लोगों को इस हालात से गुजरना पड़ रहा है।
कोलंबो, 07 अप्रैल। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने अपने देश की मौजूदा स्थिति को लेकरचिंता जाहिर की है। सनथ जयसूर्या ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रीलंका के लोगों को इस हालात से गुजरना पड़ रहा है। लोग इस तरह से जीवन नहीं चला सकते हैं, जिसकी वजह से लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देश मे सामान गैस, बिजली, की किल्लत है। लोगों ने बाहर निकलकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है, लोग श्रीलंका की सरकार को यह दिखाना चाहते हैं कि वह मुश्किलों को झेल रहे हैं। इस समय तो मौजूदा सरकार को ही इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर सही लोग सामने नहीं आते हैं तो हालात काफी बिगड़ सकते हैं और इसकी जिम्मेदारी ली जा सकती है।
Recommended Video

सनथ जयसूर्या ने कहा कि बतौर पड़ोसी भारत हमारा बड़ा भाई है। भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमारे लिए जीवन चला पाना बहुत मुश्किल है। लोगों मूलभूत चीजों की किल्लत का सामना कर रहे हैं, उन्हें पता है कि इन चीजों के बिना चल नहीं सकता है, लिहाजा वह सड़क पर उतर गए हैं। बता दें कि श्रीलंका के बिगड़ते हालात की वजह से मौजूदा सरकार के खिलाफ काफी प्रदर्शन हो रहा है। तकरीबन दो दर्जन मंत्रियों ने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक संकट की वजह से देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार अल्पमत में आ गई है। आर्थिक संकट को देखते हुए श्रीलंका ने आपातकाल का ऐलान किया था, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया. आपातकाल खत्म होने के बाद पहली बार संसद का सत्र बुलाया गया, लेकिन इसमे सरकार के कई सहयोगी नहीं आए। बता दें कि श्रीलंका में संसद के कुल सदस्यों की संख्या 225 है, ऐसे में बहुमत के लिए 113 का आंकड़ा चाहिए । लेकिन सरकार से 41 लोगों ने समर्थन वापस ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications