नहीं रहे सैमसंग को वैश्विक ब्रांड बनाने वाले ली कुन ही, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
नई दिल्ली। सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स (Samsung Electronics) के चेयरमैन ली कुन-ही (Lee Kun-hee) का 78 साल की उम्र में निधन हो गया, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इस बात की जानकारी ने कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करके दी है, कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि ली कुन-ही अब हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन सैमसंग में हम सभी ली कुन-ही को भूल नहीं पाएंगे, बता दें कि ली कुन-ही के अंतिम वक्त में उनके पुत्र ली जेई-योंग और परिवार के अन्य सदस्य उनके पास थे।

गौरतलब है कि ली कुन-ही के बेटे और सैसमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन ली जॉय-यंग (Lee Jae-yong) साल 2014 में पिता को आए दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही कंपनी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, ली, साल 2014 से ही अस्पताल में थे। आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया के बिजनेस में सैमसंग का बहुत बड़ा रोल है, कंपनी का कुल कारोबार दक्षिण कोरिया की GDP के पांचवें हिस्से के बराबर है। इससे पता चलता है कि यह कंपनी दक्षिण कोरिया की आर्थिक मजबूती में बड़ी भूमिका निभाती है।
कुछ खास बातें
- सैमसंग एक समूह है, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और सैमसंग लाइफ इंश्योरेंस, सैमसंग फायर और मरीऩ आदि इसकी पूऱक कंपनियां हैं।
- ली बुंग चल ने इसकी स्थापना 1938 में की थी।
- सैमसंग 1938 में ली ब्यूंग-चुल द्वारा एक ट्रेडिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था।
- 1960 मैं सैमसंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में कदम रखा था।
- 1987 में ली की मौत के बाद सैमसंग तीन भागों में विभाजित हो गई थी Shinsegae Group, CJ Group and Hansol।
- सैमसंग दुनिया की सबसे बडी स्मार्टफोन कंपनी निर्माता है।
- ली कुन-ही के 30 साल के नेतृत्व में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एक वैश्विक ब्रांड बनीं।
- सैमसंग की मदद से दक्षिण कोरिया एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सका।












Click it and Unblock the Notifications