बुरी खबर: प्लेन क्रैश में दिग्गज म्यूजिक प्रोड्यूसर, गर्लफ्रेंड और 4 साल के बेटे की मौत

ये हादसा उस वक्त हुआ, जब एल हिगुएरो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के फौरन बाद ये प्लेन लैंड करने की कोशिश कर रहा था।

फ्लोरिडा: अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से एक बेहद बुरी खबर है। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो से सात लोगों को लेकर उड़ा प्लेन डोमिनिकन रिपब्लिक में क्रैश हो गया है। इस प्लेन में दो क्रू मेंबर के अलावा सात लोग सवार थे और हादसे में सभी 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब एल हिगुएरो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के फौरन बाद ये प्लेन लैंड करने की कोशिश कर रहा था। वहीं, इस प्लेन क्रैश में प्यूर्टो रिको के म्यूजिक प्रोड्यूसर फ्लो ला मूवी और उनकी गर्लफ्रेंड और 4 साल के बेटे का भी निधन हो गया है।

'पायलट ने उड़ान के फौरन बाद प्लेन लैंड क्यों कराया'

'पायलट ने उड़ान के फौरन बाद प्लेन लैंड क्यों कराया'

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, इस हादसे के बाद एयरक्राफ्ट कंपनी हेलिडोसा एविएशन ग्रुप ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि प्लेन में सवार 9 लोगों में से कोई भी जीवित नहीं बचा है। कंपनी के मुताबिक, अभी फौरन यह बता पाना मुश्किल है कि आखिर पायलट ने उड़ान भरने के तुरंत बाद प्लेन को लैंड कराने की कोशिश क्यों की। लेकिन, शुरुआती जांच में ये जरूर पता चला है कि पायलट उस प्लेन को डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में लास अमेरिका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराने की कोशिश कर रहा था।

म्यूजिक प्रोड्यूसर के 6 रिश्तेदारों की मौत

म्यूजिक प्रोड्यूसर के 6 रिश्तेदारों की मौत

एयरक्राफ्ट कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, प्लेन में म्यूजिक प्रोड्यूसर फ्लो ला मूवी, जिनका असली नाम जोस एंजेल हर्नांडेज है, अपने 6 रिश्तेदारों के साथ सफर कर रहे थे। इन 6 लोगों में हर्नांडेज की 31 वर्षीय गर्लफ्रेंड डेबी वॉन मैरी और उनका चार साल का बेटा भी था। हर्नांडेज और डेबी पिछले करीब सात साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

'म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा'

'म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा'

म्यूजिक प्रोड्यूसर हर्नांडेज उर्फ फ्लो ला मूवी के निधन से अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। म्यूजिशियन जे बल्विन और डॉन उमर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर हर्नांडेज के निधन पर दुख प्रकट किया है। आपको बता दें कि जोस एंजेल हर्नांडेज ने 'ला जीपेटा' और 'वाओ रिमिक्स' जैसे कई हिट म्यूजिक एलबम बनाए थे।

डेबी वॉन मैरी कौन थीं?

डेबी वॉन मैरी कौन थीं?

इस विमान हादसे में म्यूजिक प्रोड्यूसर फ्लो ला मूवी की गर्लफ्रेंड डेबी वॉन मैरी का भी निधन हो गया है। 31 वर्षीय डेबी पिछले सात सालों से फ्लो ला मूवी के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके चार साल के बेटे की मां थी। दोनों ने अपने बेटे का नाम जेडेन हर्नांडेज रखा था। डेबी एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं, जो 'स्टाइलो बाई डेबी' नाम से खुद के कपड़ों के ब्रांड की मालकिन थीं।

दुनियाभर में होती थी डेबी के ब्रांड की सप्लाई

दुनियाभर में होती थी डेबी के ब्रांड की सप्लाई

HITC की खबर के मुताबिक, डेबी वॉन मैरी के इस ब्रांड का स्टोर फ्लोरिडा में ही है, लेकिन कपड़ों की सप्लाई दुनिया के कई देशों में होती है। डेबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और कई मौकों पर उन्होंने फ्लो ला मूवी और अपने बेटे के साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उनकी ज्यादातर पोस्ट देखकर पता चलता है कि डेबी को घूमने का काफी शौक था और वो अक्सर फ्लो ला मूवी के साथ ट्रिप पर जाती थीं।

ये भी पढ़ें- पति के साथ संबंध बना रही थी महिला, तभी ऑन हो गया फेसबुक लाइव, 46 लोगों तक पहुंचा Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+