आजादी के 75 साल बाद भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जयशंकर बोले, हमारी नजर में दुनिया एक परिवार
विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर में भारत के विश्वास की पुष्टि की और कहा, भारत पृथ्वी के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
न्यूयॉर्क, 24 सितंबर: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले 75 सालों में भारत के आर्थिक विकास की सराहना की। जयशंकर ने बताया कि उपनिवेशवाद ने भारत को सबसे गरीब देशों में से एक बना दिया था, लेकिन आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। न्यूयार्क में आयोजित 'भारत @ 75 इंडिया-यूएन पार्टनरशिप इन एक्शन' कार्यक्रम को संबोधित करते विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा। हमने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हम इसका जश्न मना रहे हैं और इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र के साथ अपनी 75 साल की साझेदारी का भी जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित देश बनने का लक्ष्य रखता है। (S Jaishankar lauded India economic growth in the past 75 years)

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
न्यूयार्क में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि, 18वीं सदी में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की कुल अर्थव्यवस्था का लगभग एक चौथाई हिस्सा थी। इसके बाद 20वीं सदी के मध्य तक गुलामी के कारण भारत दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बन गया था। लेकिन आजादी के इन 75 सालों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आपके समक्ष गर्व के साथ खड़ा है। हम तेजी से और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित देश बनने का लक्ष्य रखता है। हमारा लक्ष्य अपने दूर-दराज के गांवों को भी डिजिटाइज करने का है और हम तेजी से इसपर काम भी कर रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा तंत्र सफलापूर्वक उन्नत किया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि, हमारा डिजिटल तकनीक ने खाद्य सुरक्षा तंत्र सफलापूर्वक उन्नत किया है। उन्होंने कहा कि, 300 अरब डॉलर से अधिक के लाभा डिजिटल रूप से वितरित किए जाते हैं। भारत के विकास का जिक्र करते हुए जयशंकर ने आगे कहा कि, भारत ने 2 बिलियन से अधिक टीके लगाए हैं। 400 मिलियन से अधिक लोगों को नियमित रूप से भोजन मिलता है।
संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर भारत को अटूट विश्वास
विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर में भारत के विश्वास की पुष्टि की और कहा, भारत पृथ्वी के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों पर पूरा भरोसा है। भारत की नजर में दुनिया एक परिवार है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना है कि विकास सार्वजनिक हित है और आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका ओपन सोर्सिंग है। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए दो प्रमुख पहल पर काम किया है। इसमें पहला 2015 में फ्रांस के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन है, आज इसके 100 से अधिक सदस्य हैं। इसके अलावा हमारी जो दूसरी पहल है वह है आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन है जिसमें भारत संस्थापक सदस्य है।
संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि ने रुचिरा कंबोज ने कहा..
वहीं, इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की विकास गाथा को विस्तार की आवश्यकता नहीं है, आज के भारत में हर क्षेत्र में बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परंपराओं पर गर्व है और भविष्य पर भरोसा है।
मालदीव के विदेश मंत्री ने भारत की सराहना की
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुला शाहिद भारत-यूएन पार्टनरशिप इन एक्शन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी पर भारत को बधाई। उन्होंने कहा,' मैं मालदीव की तरफ से भारत को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी पर गर्मजोशी से बधाई देता हूं।' उन्होंने कहा कि भारत आपदा राहत से लेकर महामारी से निपटने तक भारत ने दुनिया की मदद की। भारत ने आर्थिक विकास-सुधार से लेकर कोरोना रोधी टीकों को सभी तक पहुंचाने की चुनौतियों को भी गंभीरता से पार किया। भारत दुनिया की मदद करने में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। सबसे कठिन दिनों में भी भारत ने हमारे देश की मदद करने के लिए एक उल्लेखनीय प्रयास किया है।
(Photo & Video Credit: Twitter)
-
Panama Canal Dispute: होर्मुज के बाद अब पनामा नहर पर भिड़े अमेरिका-चीन, विवाद बढ़ा तो भारत के लिए झटका कैसे? -
US F-15E Pilot: क्रैश के बाद अमेरिकी पायलट को कैसे जिंदा रखती है सर्वाइवल Kit? क्या-क्या होता है किट में? -
US-Iran War: JASSM-ER मिसाइल कितनी घातक? Trump ने ईरान के खिलाफ क्यों तैनात की? अब 37 दिनों की जंग का अंत? -
US pilot rescue Iran: दुश्मन की धरती,चारों तरफ गोलियां! कैसे ईरान के जबड़े से अपने पायलट को खींच लाया अमेरिका? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications