एस जयशंकर की ग्रीक के विदेश मंत्री साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर दिया जोर

भारत-ग्रीक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ग्रीक समकक्ष जॉर्ज गेरापेट्राइटिस ने गुरवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश और संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

ग्रीक के विदेश मंत्री ने गेरापेट्रिस ने संबंधों को मजबूत करने के लिए ग्रीस के उत्साह को व्यक्त करते हुए, विभिन्न क्षेत्रों में भारत-ग्रीस संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही।

जयशंकर ने ग्रीक प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री स्तर के आदान-प्रदान की तीव्र गति को गहराते राजनीतिक और लोगों के बीच संबंधों के का उल्लेख किया। जयशंकर ने कहा "पिछले साल से हमारे संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं।

Jaishankar Greece

बता दें ग्रीस के साथ भारत के लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच उच्‍च स्‍तर पर लगातार आदान-प्रदान होता आया है। जयशंकर ने दोनों देशों के बीच अद्वितीय राजनीतिक और सामाजिक बंधन का जिक्र किया और प्रौद्योगिकी और संपर्क में अधिक सहयोग की इच्छा जताई।

इस वार्ता के दौरान गेरापेट्रिटिस ने पर्यटन, संस्कृति और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के ग्रीस के इरादे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारत-ग्रीक के बीच बढ़े संबंध के बारे में बात की और संयुक्त राष्ट्र में भारत की आवाज़ का समर्थन करने की ग्रीस की आकांक्षा के बारे में बताया।

इसके अलावा, गेरापेट्रिटिस ने यूरोपीय संघ-भारत संबंधों को मजबूत करने में एक सेतु के रूप में ग्रीस की भूमिका पर जोर दिया, और चर्चाओं को दोनों देशों के बीच 75 साल के राजनयिक इतिहास में एक मील का पत्थर बताया।

"हमारी बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगी"

जॉर्ज गेरापेट्रिस की नई दिल्ली यात्रा पर प्रतिक्रिया व्‍य‍क्‍त करते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा "ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिस का भारत यात्रा से भारत-ग्रीस संबंधों को और मजबूत करेगी और हमारी बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगी।"

ग्रीक में बढ़ी है भारतीयों की जनसंख्‍या

ग्रीस में भारतीय समुदाय, जो मुख्य रूप से पंजाबी मूल के हैं जिनकी संख्‍या में बढोत्‍तरी हुई है। मुख्य रूप से खेती और निर्माण में काम करने वाले, उनकी संख्या 2011 में 11,333 से बढ़कर आज अनुमानित 13,000 से 14,000 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+