पुतिन के माता-पिता के कब्र का अपमान करने वाली महिला को सजा, 60 साल की रूसी औरत ने जानिए क्या किया?
पुतिन के आदेश के बाद रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ 'सैन्य अभियान' शुरू किया था और सवा साल बीतने के बाद भी युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

Vladimir Putin News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के माता-पिता के कब्र का अपमान करने वाली 60 साल की एक महिला को दोषी ठहराते हुए सजा का ऐलान किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को 2 साल की सजा सुनाई गई है।
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि महिला ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की माता-पिता के कब्र पर एक नोट छोड़ा था, जिसपर अपमानजनक बातें लिखी हुई थीं। नोट में लिखा था, कि उन्होंने "एक राक्षस और एक हत्यारे को पाला है।" यानि, नोट में राष्ट्रपति पुतिन को राक्षस और हत्यारा बताया गया था और इस बात के लिए उनके दिवंगत माता-पिता को कोसा गया था।
लिहाजा, अदालत ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग की रहने वाली महिला इरिना त्सिबनेवा को राजनीतिक घृणा से प्रेरित होकर दफन स्थल पर अपवित्र काम करने का दोषी पाया है और दो साल की सजा सुनाई है।
महिला ने क्यों किया कब्र का अपमान?
महिला ने बताया, कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर वो राष्ट्रपति पुतिन से नाराज थी, इसीलिए उसने ऐसा किया। हालांकि, प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोपी महिला के लिए तीन साल की सजा की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने महिला को 2 साल की ही सजा सुनाई है।
ये घटना पिछले साल अक्टूबर महीने की है, जिसमें महिला ने अपने नोट में पुतिन के माता-पिता को भी पागल बताया था। स्वतंत्र समाचार एजेंसी नोवाया गजेटा यूरोप के मुताबिक, नोट में पुतिन की मौत की कामना की गई थी और उनके माता-पिता के बारे में लिखा गया था, कि उन्होंने एक राक्षस और हत्यारे को पाला है। इसके साथ ही नोट में, उनके माता-पिता से पुतिन को भी अपने पास ले जाने का आग्रह किया गया था और कहा था, कि राष्ट्रपति पुतिन दुनिया में दर्द और परेशानी पैदा कर रहे हैं।
नोट में कहा गया है, "पूरी दुनिया प्रार्थना कर रही है कि वह मर जाए।"
Recommended Video

वहीं, महिला त्स्यबनेवा के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी, कि महिला को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि उसने पुतिन की माता-पिता के कब्र का फिजिकल नुकसान नहीं किया था और ना ही अपवित्र किया था। इसके साथ ही वकील ने कहा, कि महिला ने इस घटना का प्रचार करने की भी कोशिश नहीं की, लिहाजा ये अपमान नहीं हुआ।
समाचार आउटलेट्स ने बताया कि त्सेबनेवा ने अदालत को बताया कि उसने यूक्रेन में युद्ध के बारे में समाचार देखने के बाद यह नोट लिखा था। नोवाया गजेता की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला त्सेबनेवा ने अदालत से कहा, कि "यूक्रेन युद्ध से संबंधित न्यूज देखने के बाद, मैं डर दई थी और मैं बहुत अस्वस्थ महसूस कर रही थी।"
महिला ने कहा, कि वो युद्ध को लेकर काफी डरी हुई थी और डर की अवस्था में ही उसने वो नोट लिखा था और उसने क्या लिखा, उसे अब वो याद भी नहीं है। हालांकि, महिला ने कोर्ट में स्वीकार किया, कि नोट लिखना उसकी गलती थी और उसने कोर्ट में माफी भी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications