'प्लीज मत मरना डैड...', रूसी टैंक से घायल पिता से लिपट कर रोने लगा बेटा, सामने आया झकझोर देने वाला वीडियो
'प्लीज मत मरना डैड...', रूसी टैंक से घायल पिता से लिपट कर रोने लगा बेटा, सामने आया झकझोर देने वाला वीडियो
कीव, 04 मार्च: 'प्लीज डैड, मरना मत, मैं आपसे भीख मांगता हूं...प्लीज...', ये बात यूक्रेन में एक बेटा अपने उस पिता से कहता है, जो सड़क पर रूसी टैंक से घायल होने के बाद खून से लथपथ पड़ा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पिता की मौत तड़प-तड़प कर सड़क पर हो जाती है और उसका बेटा बस पिता को पकड़कर जिंदा रहने के लिए बोलता रहता है। सोसल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर कर आम नागरिकों को निशाना न बनाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना कर रहे हैं।

रूसी टैंक से शख्स की हुई दर्दनाक मौत
असल में नागरिकों को निशाना न बनाने के राष्ट्रपति पुतिन के दावों का ये वीडियो सच बयां कर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कीव के बाहर एक शांत सड़क पर रूसी टैक की चपेट में आकर एक आम नागरिक और उसके घर के पेट्स यानी कुत्ते की मौत हो जाती है। मृत शख्स का बेटा वहां अपने पिता की जान की गुहार लगाता रहता है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।

पुतिन के भाषण के बाद वायरल हुआ ये वीडियो
राष्ट्रपति पुतिन ने दावा किया था कि उनकी रूसी सैनिक आम नागरिकों को किसी भी कीमत पर निशाना नहीं बना रही है। राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार की रात एक भाषण दिया था जिसमें दावा किया गया था कि यूक्रेन के नेता 'मानव ढाल' का उपयोग कर रही है, इसलिए यूक्रेन के नागरिक रूसी सेना के हाथों से मारे गए थे। पुतिन के इस भाषण के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पिता और उसके वयस्क बेटे को टैंक के गोले खाते हुए देखा जा सकता है। ये पिता और बेटे अपने तीन कुत्तों को बचाने के लिए वापस कीव जा रहे थे, क्योंकि कीव छोड़ते वक्त वो अपने पेट्स को नहीं ले गए थे।

बेटे ने कार के अंदर से बनाया ये खौफनाक वीडियो
पिता पर जब रूसी टैंक से गोलियां चलाई जा रही थी तो बेटे ने कार के अंदर से ये वीडियो बनाया। यूक्रेन के रहने वाले इस शख्स (बेटे) ने कहा कि रूसी सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलियां चला दीं, जिसमें उनके पिता की मौत हो गई। बेटे का कहना है कि वे कीव से बाहर निकल रहे थे। जब रूसी सैनिकों ने हमला किया। कार के अंदर से बेटा अपने पिता को बार-बार पीछे हटने को कह रहा था कि लेकिन रूसी सैनिका गोलीबारी किए जा रहे थे।

अपने कुत्तों को लेने के वापस शहर आया था परिवार
बेटे के पहचान के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उस व्यक्ति ने 25 फरवरी के हमले का वीडियो अपने फोन पर कैद कर लिया था। उसने कहा कि वह और उसके पिता ओलेह बुलावेंको अपने तीन कुत्तों को बचाने के लिए वापस कीव आए थे। विदेशी मीडिया रिपोर्ट ने इस बात को सत्यापित किया है कि शूटिंग के समय कोई भी यूक्रेनी सैनिक क्षेत्र में नहीं थे। एकमात्र जीवित कुत्ते ने शूटिंग के बाद बुलावेंको के शरीर को छोड़ने से इनकार कर दिया था। इस घटना में दो कुत्ते भी मारे गए हैं।

'डैड, डैड... प्लीज आप ठीक रहिए...'
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा रूसी सैनिक की गोलीबारी के डर से कार के अंदर छिपा है। लेकिन वह पिता को बार-बार कहता है, 'क्या आप मुझे सुन सकते हैं? वापस जाइए और जमीन पर लेट जाइए...।
बेटा किसी तरह कार से नीचे कूदता है और अपने पिता को सड़क पर घायल अवस्था में से बाहर निकलना चाहता है। बेटा चिल्लाता है, ''डैड, डैड... प्लीज आप ठीक रहिए...।'' जैसे ही रूसी सैनिक की गोलीबारी कम होती है, बेटा फिर से कार के पीछे से रेंगता है और कहता है, 'मेरा पैर फट गया है। मैं चल नहीं पा रहा हूं।'

'प्लीज डैड खुद को जिंदा रखिए...'
वहीं दूसरी ओर पिता तड़पता हुआ रोता है और खून से लथपथ पड़ा रहता है। किसी भी तरह बेटा बहादुरी से कवर तोड़ता है और अपने पिता को अंडरग्राउंड में घसीटता है। बेटा पिता से कहता है, ''प्लीज मत मरिए, डैड खुद को जिंदा रखिए...मैं भीख मांगता हूं आपसे...।'' लेकिन कुछ ही क्षण बाद उनके पिता की चोटों से मृत्यु हो जाती है। इसके बाद फुटेज में कार की पिछली सीट पर परिवार का पेट्स (कुत्ता) मरा हुआ घायल दिखता है। हमले में एक कुत्ता बच गया और अपने मालिक के शव के पास खड़ा रहता है। माना जाता है कि दिल दहला देने वाला फुटेज, जिसे रेडियो फ्री यूरोप द्वारा उजागर और सत्यापित किया गया था, पिछले शुक्रवार को फिल्माया गया था।












Click it and Unblock the Notifications