पुतिन के कत्ल की कोशिश पर भड़का रूस, खेरसॉन इलाके में मिसाइलों से मचाई तबाही, अब तक 16 की मौत

क्रेमलिन पर यूक्रेन के कथित ड्रोन हमले के बाद रूस ने जवाबी हमला तेज कर दिया है। रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में ड्रोन और मिसाइल इलाके से तबाही मचा दी है। इसमें अब तक 16 लोग मारे गए हैं।

Kremlin drone attack

रूस ने राष्ट्रपति पुतिन के आधिकारिक आवास पर हुए कथित ड्रोन हमले के जवाब में यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन इलाके में हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद खेरसॉन में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बुधवार को लगाया गया यह कर्फ्यू शुक्रवार तक जारी रहेगा। आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग के बीच बुधवार को दोनों देशों में तनाव तेजी से बढ़ गया है। रूस ने यूक्रेन पर पुतिन की हत्या करने की कोशिश का इल्जाम लगाया है वहीं यूक्रेन ने इससे साफ इनकार किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है।

क्रेमलिन पर यूक्रेन के कथित हमले की खबर मिलने के बाद फिनलैंड ने यूक्रेन की मदद करने से साफ इनकार कर दिया है। फिनलैंड ने कहा है कि वह यूक्रेन को फाइटर जेट उपलब्ध नहीं कराएगा। आपको बता दें कि इससे पहले फिनलैंड ने यूक्रेन का फाइटर जेट्स देने का वायदा किया था।

भारी बवाल के बीच अमेरिका की ओर से भी इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस ने इस हमले में जो दावे किए हैं वो उनकी जांच कर रहे हैं। अमेरिका ने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस हमले में क्या सच में पुतिन को मारने की कोशिश की गई थी?

इस बीच ऐसी खबर मिल रही है कि पुतिन ने इस घटना के तुरंत बाद ही एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में यूक्रेन को इस हमले के बाद मुंहतोड़ जवाब देने पर चर्चा हो रही है।

इसके लिए क्या जरूरी कदम उठाए जाएंगे इसे लेकर विचार विमर्श चल रहा है। वहीं खबर सामने आ रही है कि अब रूसी राष्ट्रपति अपने घर में बने बंकर से ही सभी काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+