रूसी सैनिक का भावुक मैसेज, मां यूक्रेन में असल युद्ध हो रहा है, हर शहर में बमबारी हो रही, आम लोगों पर भी हमले
मॉस्को,01 मार्च। यूक्रेन में रूस की सेना लगातार हमले कर रही है। जिस तरह से रूस की सेना यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में हमले कर रही है उसकी दुनियाभर में आलोचना हो रही है। दुनियाभर के कई देश रूस पर लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं। यूक्रेन में रूस के हमले की ना सिर्फ बाकी देश आलोचना कर रहे हैं बल्कि खुद रूस के भीतर भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब रूसी सैनिक का एक संदेश सामने आया जिसमे यह बात सामने आई है कि रूसी सैनिक भी यूक्रेन पर हमले के पक्ष में नहीं हैं और रूसी सैनिक यूक्रेन में बच्चों और मासूमों को निशाना बना रहे हैं।

अंबेसडर ने यूएन में रूसी सैनिकों का मैसेज पढ़ा
रूसी सैनिक जो यूक्रेन में हमले में शामिल है उसने अपनी मां को फोन पर जो मैसेज भेजा है। मैसेज में रूसी सैनिक ने अपनी मां को लिखा है, मां, मैं यूक्रेन में हूं, यहां सच में असल युद्ध चल रहा है। मैं डरा हुआ हूं. हम यूक्रेन के सभी शहरों में बमबारी कर रहे हैं। यहां तक कि नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। रूसी सैनिक के इस मैसेज को यूक्रेन के अंबेसडर ने यूएन में पढ़ा।

रूसी सैनिक फांसी लगा लेना चाहते हैं
यूक्रेन के अंबेसडर ने रूसी सैनिक के मैसेज को पढ़ा, मैसेज में मां पूछती है आखिर उसने इतने समय के बाद मेरे मैसेज का जवाब क्यों दिया, उन्होंने पूछा कि क्या मैं तुम्हे पार्सल भेज सकती हूं। मां के मैसेज का जवाब देते हुए रूसी सैनिक ने कहा कि वह यूक्रेन में है और खुद को फांसी पर लटका लेना चाहता है।

यूक्रेन के लोग हमे नहीं चाहते
एक रूसी सैनिक कहता है कि हमे कहा गया था कि यूक्रेन के लोग हमारा स्वागत करेंगे, लेकिन वो हमारे युद्धक वाहनों के सामने आ रहे हैं, वह हमारे वाहनों के सामने लेट जा रहे हैं और उसे आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। वो हमे फांसीवादी कह रहे हैं। मां, यह बहुत ही मुश्किलभरा है। रूसी सैनिकों के मैसेज को पढ़ते हुए यूक्रेन के अंबेसडर ने यूएन में कहा कि आप इस त्रासदी की कल्पना कीजिए यह कितना बड़ा है जो 24 फरवरी से शुरू हुआ है।

4500 रूसी सैनिक मारे गए
यूक्रेन के अंबेसडर ने कहा कि कल्पना कीजिए अगर यह आपके सामने हो रहा हो, हर देश के घर के सामने यह हो रहा हो। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी सैनिकों से अपील कर रहे हैं कि वह यूक्रेन को छोड़ दें और अपनी जिंदगी बचाए। यूक्रेन लगातार रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन में किए जा रहे शोषण को दुनिया के सामने रख रहे हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि 4500 से अधिक रूसी सैनिक अभी तक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications