35 साल की सोशल मीडिया स्टार ने पति से लिया तलाक, फिर 20 साल के सौतेले बेटे से रचाई शादी
नई दिल्ली: एक कहावत है कि जोड़ियां हमेशा ऊपर से बनकर आती हैं, लेकिन कई बार ऐसी जोड़ियां भी बन जाती हैं, जिनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है। कुछ ऐसा ही मामला रूस से सामने आया है, जहां एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अपने सौतेले बेटे से ही शादी कर ली। इस शादी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। साथ ही लोग इस पर हैरानी भी जता रहे हैं।

बेटे के साथ था रिलेशन
दरअसल मरीना बालामाशेवा रूस के क्रास्नोडार्स्की क्रे में रहती हैं, वो अपने पति एलेक्सी (45) के साथ 10 साल तक थीं। इसके बाद दोनों में अनबन हुई और उन्होंने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला लिया। तलाक के बाद मारिया ने जिससे रिश्ता बनाया, उसके बारे में सुनकर उसके घरवाले और दुनिया हैरान रह गई। वो अपने 20 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर के साथ रिलेशन में आ गईं और सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर दिया। इसके बाद दोनों ने 2020 में शादी करने की योजना बनाई।

कोरोना की वजह से शादी में देरी
शादी हो पाती इससे पहले रूस में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी और सरकार ने वहां भी पाबंदियां लागू कर दीं। जिस वजह से दोनों की शादी टल गई। अब पिछले हफ्ते उन्होंने रजिस्टार ऑफिस में जाकर शादी कर ली। इसकी फोटो मरीना ने इंस्टाग्राम पर डाली थी। उन्होंने मैरिज डाक्यूमेंट पर साइन करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया। शादी के बाद मरीना और व्लादिमीर ने कहा कि उन्होंने एक नई जिंदगी की शुरूआत की है। अब वो एलेक्सी के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो एक बच्चे को जन्म देना चाहते हैं। साथ ही उनका दूसरे शहर में जाकर बसने का प्लान है।
Recommended Video

वजन कम करके बनीं स्टार
किसी जमाने में मरीना का वजन बहुत ही ज्यादा हुआ करता था। इसके बाद उन्होंने खुद को इतना फिट बना दिया कि उनके ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनी और वो फेमस हो गईं। उन्होंने एलेक्सी से शादी के बाद चार बच्चों को गोद लिया था। कोर्ट के आदेश के बाद से ही चारों बच्चे एलेक्सी के पास ही रहते हैं। वहीं व्लादिमीर एलेक्सी की पहली पत्नी का बेटा है। मरीना के पूर्व पति एलेक्सी ने एक टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पता था उनकी पत्नी उन्हें धोखा दे रही है। बाद में उसकी पोल अपने आप खुल गई। उन्होंने अपने पत्नी और बेटे को संबंध बनाते पकड़ लिया था। जिस वजह से उन्होंने उसे तलाक दे दिया।

जून में आईं थी सुर्खियों में
मरीना इससे पहले जून में सुर्खियों में आई थीं। उस दौरान उनका एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ था। जिसमें प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर मरीना और व्लादिमीर ने खुशी जाहिर की थी। उस दौरान भी दुनिया को इस बात की हैरानी हुई थी कि एक महिला अपने सौतेले बेटे के बच्चे की मां बनने जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रेगनेंसी के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

कितने हैं फॉलोवर्स?
वैसे तो मरीना को पहले कोई नहीं जानता था। बाद में वो वजन कम करके कई लोगों की रोल मॉडल बन गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ी। मौजूदा वक्त में इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अपने नए पति व्लादिमीर के साथ हमेशा फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचन
वहीं शादी के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की आलोचना हो रही है। लोगों के मुताबिक व्लादिमीर अभी छोटा है, लेकिन मरीना काफी बड़ी और समझदार हैं। ऐसे में उन्हें ये कदम नहीं उठाना चाहिए था। खास बात ये है कि उनके देश के लोग नहीं आपत्ति जता रहे हैं, ये आपत्ति भारतीय यूजर जता रहे हैं। एक भारतीय यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा कि ऐसे संबंधों का प्रचार नहीं करना चाहिए, बाकी लोगों पर इसका गलत असर पढ़ता है। मरीना और बेटे के इस कदम से एलेक्सी काफी दुखी हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications