'रूसी सुरक्षा एजेंसियों को ISIS हमले के खतरे की पहले से थी जानकारी', रिपोर्ट में बड़ा दावा

रूस यूक्रेन और इजरायल- हमास के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आतंकी संगठन आईएसआईस के हमले में रूस में करीब 143 लोगों की मौत हो गई। हमले को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। जांच समूह डोजयर सेंटर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस में आतंकवादी हमले से कुछ दिन पहले रूसी सुरक्षा परिषद के सदस्यों को चेतावनी मिली थी कि रूसी क्षेत्र पर आतंकवादी हमलों में ताजिक नागरिकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

जांच समूह डोजियर सेंटर एक रूसी जांच समूह है। जिसका कार्यालय लंदन में स्थित है। ये इंवेस्टिगेशन ग्रुप एक निर्वासित पूर्व रूसी तेल व्यवसायी से मिखाइल खोदोरकोव्स्की द्वारा स्थापित किया गया। मिखाइल उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने क्रेमलिन की आलोचना की थी। मिखाइल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके शासन के बारे में भी खुलासा किया और कहा कि मौजूदा रूसी सरकार देश के दस्तावेजों को अपने हित में उपयोग करती है।

Russian security agencies were already aware

रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूसी सुरक्षा सेवाओं को मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल पर आईएसआईएस के हमले के खतरे के बारे में पता था। दरअसल, पिछले हफ्ते शुक्रवार को रूस में हुए एक घातक हमले में करीब 143 लोग मारे गए थे। हमला एक संगीत कार्यक्रम में एकत्र हुए लोगों पर हुआ। कार्यक्रम क्रोकस सिटी हॉल हो रहा था। आयोजन शुरु होने से ठीक पहले हमलावरों ने बंदूक के साथ और आग लगाने वाले उपकरणों के साथ सिटी हॉल पर हमला कर दिया।

डोजियर सेंटर की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है, "आतंकवादी हमले से कुछ दिन पहले, सुरक्षा परिषद के सदस्यों को चेतावनी मिली थी कि रूसी क्षेत्र पर आतंकवादी हमलों में ताजिक नागरिकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्रोकस सिटी हॉल पर हमले से पहले भी, खुफिया सेवाओं के एक करीबी सूत्र ने डोजियर सेंटर को इस बारे में बताया था।"

वहीं अमेरिका ने भी दावा किया है कि उसने रूस को आगाह किया था। यूएस ने कहा कि रूस में हमले की योजना बना रहे आईएसआईएस के बारे में रूस को पहले ही चेतावनी दी गई थी।

हमले के दौरान दर्दनाक स्थिति देखी गई। फुटेज में दिखाया गया था कि कैसे पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधरने भागने लगे और डर के मारे छिप गए। हमले के आरोप में चार संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनमें से तीन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन सभी के खिलाफ आतंकवादी गधिविधियों को अंजाम देने, दहशत फैलाने की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+