ओबामा से दुश्मनी लेकिन ट्रंप से यारी, पुतिन ने दी ट्रंप को बधाई
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई। कहा अमेरिका के साथ आगे मिलकर काम करने की इच्छा।
मास्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने कभी अमेरिकी के राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ प्यार भरी नजरों से नहीं देखा है। लेकिन उन्होंने जब रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जीतने की बधाई दी तो अंतराष्ट्रीय मामलों के पारखी हैरान थे।

क्या कहा पुतिन ने
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने ट्रंप को एक संदेश भिजवाया। इस संदेश में पुतिन ने भरोसा व्यक्त किया कि अब मॉस्को और वाशिंगटन के बीच बातचीत का रास्ता खुलेगा।
पुतिन को उम्मीद है कि ट्रंप, रूस और अमेरिका दोनों के हितों का ध्यान रखेंगे। पुतिन ने यह उम्मीद भी जताई कि रूस-अमेरिका के रिश्तों को आज संकट के दौर में बेहतर करने के लिए अब संयुक्त प्रयास हो सकेंगे।
अमेरिका उठाएगा कदम
पुतिन ने अपने संदेश में इस बात को जिक्र खास तौर पर किया है कि उन्हें भरोसा है कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर जो ज्वलंत मुद्दे हैं उनकी ओर ध्यान दिया जाएगा और वैश्विक सुरक्षा के लिए प्रभावशाली कदम उठाए जाएंगे।
रूस की न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने इस बारे में जानकारी दी। रूस के विदेश विभाग के प्रवक्ता व्यासेशल्व वोलोदिन की ओर से भी उम्मीद जताई गई है कि ट्रंप की जीत रूस और अमेरिका के बीच बातचीत के नए रास्ते खोलेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में रूस और अमेरिका के रिश्ते दोस्ताना तो नहीं कहे जा सकते हैं। लेकिन उम्मीद है कि नए राष्ट्रपति के आने के बाद से रिश्तों का एक नया दौर शुरू होगा।
ओबामा और पुतिन की जंग
आपको बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन पर अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने का आरोप अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लगा चुके हैं। इसके अलावा कुछ ही दिनों पहले पुतिन ने कहा था कि अमेरिका या तो ट्रंप को चुने या फिर एक न्यूक्लियर वॉर के लिए तैयार रहे।












Click it and Unblock the Notifications