रूस में US मीडिया को निशाने पर लेने की तैयारी, पुतिन ने विदेशी एजेंट बताकर बनाया कानून
मास्को। रूस के ऊपरी सदन में बुधवार को यूएस और अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों को निशाना बनाने के लिए बिल पास हुआ और उसके बाद शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी इस पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया है। रूस सरकार ने विदेशी मीडिया पर पाबंदी लगाने और उन पर लगाम कसने के लिए आखिरकार एक कानून ला दिया है, जिसका असर वहां स्थित कई विदेशी मीडिया संस्थानों पर पड़ेगा।

राष्ट्रपति पुतिन के हस्ताक्षर के बाद यह बिल अब कानून बन चुका है। रूस ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब हाल ही में अमेरिका के वित्त विभाग ने रूस के सरकारी चैनल 'आरटी' (रसिया टूडे) को विदेशी एजेंट बताय था। रूस के इस कदम को जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे रूस में स्थित यूएस मीडिया संस्थानों पर गाज गिरने वाली है।
बिल पर पुतिन के हस्ताक्षर करने से पहले रूस के कानून मंत्री यूएस को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके फंड पर चलने वाले वॉइस ऑफ अमेरिका, रेडियो फ्री यूरोप और इनके अन्य क्षेत्रीय ऑउटलेट्स को विदेशी एजेंट करार दिया जाएगा। इससे पहले ट्वीटर ने भी रूसी मीडिया पर बैन लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications