एके-47 पर स्नाइपर की तरह निशाना साधते रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तस्वीर देखी आपने
मॉरूको। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की बुधवार को एक तस्वीर आई है। इस तस्वीर में पुतिन रूस की ट्रेड मार्क क्लाशिनिकोव स्नाइपर राइफल के साथ नजर आ रहे हैं और कहीं निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रीय चैनल की ओर से इस तस्वीर को जारी किया गया है। पुतिन हमेशा अपनी कुछ ऐसी तस्वीरों की वजह से खबरों में रहते हैं जो लीक से हटकर होती हैं। कभी वह शर्टलेस नजर आते हैं तो कभी डाइविंग करते नजर आते हैं। इसके अलावा पुतिन की फोटोग्राफ ऐसे समय में आई है सीरिया में रूस के जेट को गिरा दिया गया है और करीब 15 लोग इस घटना में मारे गए हैं।

स्नाइपर का सा अंदाज
इस तस्वीर में पुतिन गॉगल्स पहने और इयरफोन लगाए हुए हैं। मॉस्को के शूटिंग रेंज में पुतिन इस राइफल पर अपनी स्नाइपर स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। रूस के 24 टेलीविजन की ओर से बताया गया है, 'टारगेट ज्यादा से ज्यादा दूरी पर सेट किया गया था।' पुतिन ने राइफल को बिल्कुल किसी प्रोफेशनल स्नाइपर की तरह ही पकड़ा हुआ था और उसी अंदाज में ट्रिगर दबाते नजर आ रहे थे। पुतिन ने पांच बार से ज्यादा फायरिंग की और करीब तीन बार टारगेट को सफलतापूर्वक हिट किया।

फैशन इंडस्ट्री में भी है कंपनी का जलवा
रूस के रक्षा मंत्रालय के न्यूज चैनल टीवी जेवेज्दा की ओर से बताया गया है कि पुतिन ने जो राइफल हाथ में ली थी उसे खास तौर पर रूस के स्नाइपर्स के लिए डिजाइन किया गया है और यह एक एडवांस्ड वर्जन है। क्लाशिनिकोव को एके-47 असॉल्ट राइफल के लिए जाना जाता है और पिछले माह इस कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक कार को सामने लाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। कंपनी फैशन इंडस्ट्री में भी उतर चुकी है। क्लाश्निकोव कंसर्न कंपनी अब 'मिलिट्री स्टाइल' कैजुअल कपड़े और एक्सेसरीज बनाने का काम भी कर रही है।

इंडियन आर्मी करती है प्रयोग
अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने रूस के क्रीमिया पर कब्जे के खिलाफ वर्ष 2014 में इस राइफल को बैन कर दिया था। रूस के पूर्वी यूरोप में लगातार संघर्ष में शामिल होने की वजह से उन्हें कई बार बढ़ाया था। इंडियन आर्मी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्सेज भी कंपनी की तरफ से बनाई गई राइफल्स का प्रयोग करती हैं। साल 2014 में कंपनी ने री-ब्रांडिंग के तहत राइफल का लोगो अब बदल था। री-ब्रांडिंग अभियान के तहत कंपनी ने इसे 'शांति का हथियार' करार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications