Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रूस के आसमान में मंडरा रहे हवाई जहाज, पुतिन की धमकी के बाद अपना ही देश छोड़ने की मची होड़

विश्वभर की हवाई जहाजों की निगरानी करने वाली ट्रैकिंग सर्विस FlightRadar24 ने एक क्लिप पोस्ट की है। इस क्लिप को अब तक लगभग 70 लाख लोग देख चुके हैं। पुतिन के ऐलान के बाद कई रूसी लोग अपना देश छोड़ने का मन बना चुके हैं।

मास्को, 22 सितंबरः रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के शनिवार को 7 महीने पूरे हो जाएंगे। दोनों ही देशों के इस युद्ध से खासा नुकसान हुआ है। लेकिन रूस के लिए अब यह अधिक महंगा साबित हो रहा है। शुरुआती दौर में मिली सफलता के बाद अब एक-एक कर रूसी सेना अपने कब्जाग्रस्त इलाकों को गंवाते जा रही है। मनमाफिक परिणाम न मिलते देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अजीबोगरीब फैसले लेते जा रहे हैं।

3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का ऐलान

3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का ऐलान

पुतिन द्वारा डोनबास सहित यूक्रेन के 4 इलाकों में जनमत संग्रह की घोषणा करने और परमाणु बम का प्रयोग करने की धमकी देने के बाद अब उन्होंने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का ऐलान किया है। पुतिन के इस फैसले के बाद से ही देश में जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। राजधानी मॉस्को और सबसे बड़े औद्योगिक शहर सेंट पीटर्सबर्ग में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रूस की एक स्वतंत्र निगरानी समूह ने दावा किया कि इन दोनों शहरों में रिजर्व सैनिकों की तैनाती के विरोधी रैलियों में शामिल सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुतिन के ऐलान के बाद रूस में मची खलबली

वहीं, पुतिन के अजीबोगरीब ऐलान के बाद कई रूसी लोग अपना देश छोड़ने का मन बना चुके हैं। पुतिन परमाणु हमले की धमकी की बाद रूसी नागरिक सहम गए हैं। लोगों को डर सता रहा है कि देश में मार्शल लॉ लागू किया जा सकता है। इसके बाद पुरुषों को रूस छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनिवार्य सेना का हिस्सा बनकर जंग लड़ने और प्राण गंवाने से बेहतर, लोग देश छोड़ना बेहतर समझ रहे हैं। ऐसे में लोग अभी से ही देश छोड़ कई सुरक्षित ठिकाना तलाशने की जुगत में लग गए हैं।

रूस में हवाई टिकटों की अचानक बिक्री बढ़ी

रूस में हवाई टिकटों की अचानक बिक्री बढ़ी

विश्वभर की हवाई जहाजों की निगरानी करने वाली ट्रैकिंग सर्विस FlightRadar24 ने एक क्लिप पोस्ट की है। इस क्लिप को अब तक लगभग 70 लाख लोग देख चुके हैं। क्लिप में आप देख सकते हैं कि रूस से निकलने वाली हवाई जहाजों की संख्या कितनी ज्यादा है। ये सारी उड़ाने रूस से निकलकर दूसरे देशों तक जा रही हैं। गूगल डेटा ने बताया कि लोग सबसे ज्यादा फ्लाइट्स सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब रूस बाहर जाने की ऐसी होड़ मची है। रूस की राजधानी मास्को में हवाई टिकट बेहद तेजी से बिक रहे हैं और टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं।

पुतिन ने परमाणु हमले की दी चेतावनी

पुतिन ने परमाणु हमले की दी चेतावनी

इससे पहले मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम दिए एक भाषण में सभी नागरिकों को एक हो जाने का आह्वान किया था। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की और रूस की संप्रभुता के लिए इसे आवश्यक बताते हुए आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। पुतिन ने चेतावनी भरे लहजे में पश्चिमी देशों से कहा कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और यह कोरी बयानबाजी नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ हो जाएगी।

पूरे रूस में हो रहा विरोध प्रदर्शन

पूरे रूस में हो रहा विरोध प्रदर्शन

बता दें कि सेना और युद्ध की आलोचना के खिलाफ रूस के कठोर कानूनों के बावजूद, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। स्वतंत्र रूसी मानवाधिकार समूह OVD-Info के अनुसार, 38 शहरों में युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों में 1,300 से अधिक रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने गृह मंत्रालय के हवाले से कहा कि देश में हो रहे सभी प्रदर्शनों को रोक दिया गया है और इसका "उल्लंघन" करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+