रूस ने मिसाइल से यूक्रेन की बहुमंजिला बिल्डिंग को बनाया निशाना देखिए Video
शनिवार को रूसी सेना ने एक मिसाइल दागी जिसने राजधानी कीव की एक आवासीय इमारत को तबाह कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
कीव, 26 फरवरी। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हमले और तेज कर दिया हैं। कई शहरों को तबाह करने के बाद रूसी सेना राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को रूसी सेना ने एक मिसाइल दागी जिसने राजधानी कीव की एक आवासीय इमारत को तबाह कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मिसाइल के इमारत से टकराने के बाद एक जोरदार विस्फोट हुआ और इमारत का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।
मिसाइल हमले में कोई हताहत नहीं
खबरों के मुताबिक इस मिसाइल हमले में 6A लोबोनोव्स्की एवेन्यू के अपार्टमेंट को भारी नुकसान हुआ है। इमारत के एक बड़े हिस्से को, इस मिसाइल ने पूरी तरह तबाह कर दिया। इस मिसाइल हमले को लेकर यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि इस हवाई हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। इमारत के निवासियों को बचा लिया गया है और इलाज और आश्रय के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इससे पहले कीव में जुल्यानी हवाई अड्डे के पास एक इलाके में एक मिसाइल के उतरने की खबरें आई थीं।

विदेश मंत्री ने किया बेहद इमोशनल ट्वीट
ट्विटर पर एक भावनात्मक पोस्ट में, विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मिसाइल से प्रभावित इमारत की एक तस्वीर साझा की और कहा- कीव, हमारा शानदार, शांतिपूर्ण शहर रूसी थल सेना, मिसाइलों के हमलों के बीच एक और रात बच गया। उनमें से एक मिसाइल ने कीव के एक आवासीय अपार्टमेंट को तबाह कर दिया। मैं दुनियां से मांग करता हूं कि रूस को पूरी तरह से अलग कर दो, राजदूतों को निष्कासित करो, तेल प्रतिबंध लगाओ, इसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करो। रूसी युद्ध अपराधियों को रोको।
रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हवाई हमले
गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। संकटग्रस्त यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि काला सागर से रूसी कलिब्र क्रूज मिसाइलें दागी गई और सूमी, पोल्टावा और मारियुपोल शहरों के पास के इलाकों में शुक्रवार को हवाई हमले हुए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications