रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में यूनिवर्सिटी की इमारत ढही, कई के फंसे होने की आशंका
नई दिल्ली। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक यूनिवर्सिटी की इमारत ढह गई है। इमारत में दो दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत के कई शनिवार दोपहर को गिर गए। रूसी अधिकारी ने बताया है कि 80 लोगों को निकाल लिया गया है, अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इमारत के गिरने की पीछे की वजहों का भी पता नहीं चल सका है।

सेंट पीटर्सबर्ग की इंफोर्मेशन टेक्नोलोजीस, मैकेनिक्स और ओपटिक्स यूनिवर्सिटी की पांच मंजिला इमारत के तीन माले गिरे हैं। कुछ लोगों ने इमारत में 20-21 लोगों के फंसे होने की बात कही है। बताया गया है कि इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था, जब ये हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications