Ukraine war latest: रूसी कब्जे वाले दोनेत्स्क के भीड़भाड़ वाले बाजार में विस्फोट, 25 की मौत, 20 से अधिक घायल

रूसी नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क शहर में भीड़भाड़ वाले एक बाज़ार पर हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कम से कम 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह हाल के दिनों में सबसे जोरदार हमलों में से एक माना जा रहा है।

यह शहर जंग के मोर्चे से 20 किलोमीटर दूर है। इस इलाके के रूस समर्थक नेता डेनिस पुशिलिन ने कहा कि हादसे में हताहत लोगों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि गोले यूक्रेनी सेना द्वारा दागे गए थे।

Russian Occupied Donetsk

रूस के विदेश मंत्री ने इस हमले को नागरिकों के खिलाफ 'बर्बर आतंकी हमला' करार दिया है और इसकी निंदा की है। अभी तक यूक्रेन ने इस घटना पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं जताई है। मॉस्को और कीव दोनों ने एक-दूसरे पर पिछले दो महीनों में नागरिक क्षेत्रों पर हमलों में तीव्र वृद्धि का आरोप लगाया है।

रूसी मीडिया द्वारा साझा किए गए वीडियो में टूटे हुए स्टोरफ्रंट और टूटे हुए शीशे देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही पास में सड़क पर शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि दोनेत्स्क शहर और पूर्वी यूक्रेन के विशाल क्षेत्र पर 2014 में रूस समर्थित हथियारबंद समूहों ने नियंत्रण कर लिया था। इसके बाद से इसके एक हिस्से पर रूस का नियंत्रण है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में सबसे अधिक संघर्ष दोनेत्स्क में है।

इस बीच सूचना मिल रही है कि नाटो शीत युद्ध के दौर के बाद से अपना सबसे व्यापक सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहा है। इस युद्धाभ्यास स्टीडफ़ास्ट डिफेंडर 2024 के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्देश्य यूरोपीय सहयोगियों, विशेष रूप से रूस के पड़ोसी देशों और गठबंधन की पूर्वी सीमाओं पर स्थित यूरोपीय सहयोगियों के साथ अमेरिकी सेना का तालमेल बढ़ाना है।

इस युद्धाभ्यास में लगभग 90,000 सैनिक भाग लेने के लिए तैयार हैं। युद्धाभ्यास में नौसेना के 50 से अधिक जहाज शामिल होंगे जिनमें विमान वाहक से लेकर विध्वंसक तक शामिल हैं। 80 से अधिक लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी हिस्सा लेंगे। ज़मीनी टुकड़ी में 1,100 लड़ाकू वाहन शामिल होंगे। 133 टैंक और 533 पैदल सेना से लड़ने वाले वाहन शामिल हैं।

इस अभ्यास में पोलैंड में नाटो की त्वरित प्रतिक्रिया बल को तैनात करने और बाल्टिक राज्यों, जर्मनी, नॉर्वे और रोमानिया जैसे कमजोर क्षेत्रों को सुरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इतने बड़े पैमाने पर किए जा रहे युद्धाभ्यास को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नाटो भविष्य में रूस के साथ संभावित टकराव की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+