Russia Ukraine War: यूक्रेन का सनसनीखेज दावा, 'नरभक्षी की तरह साथियों को मारकर खा रहे हैं रूसी जवान'

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग तीन साल से ज्यादा वक्त से जारी है और दोनों ही पक्षों को जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन जहां रुस को जबरदस्त नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहा है, तो दूसरी ओर यूक्रेन को भी बुरी तरह से बर्बाद करने का दावा रूस की ओर से हो रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस जंग में अब यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने सनसनीखेज दावा किया है। यूक्रेन की इंटेलिजेंस का दावा है कि रूसी सेना अपना मनोबल खो चुकी है और उनका पूरी तरह से नैतिक पतन हो गया है। रूसी सेना में नरभक्षियों की भी भर्ती की जा रही है और ये लोग अपने ही साथी सैनिकों को मारकर खा रहे हैं।

Russia Ukraine War: यूक्रेन की खुफिया एजेंसी का दावा

यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंगी (HUR) ने एक नए इंटरसेप्ट (intercepted call) के आधार पर दावा किया है कि रूस अपनी सेना की हकीकत दुनिया से छुपाने की कोशिश कर रहा है। रूसी सैनिक अब नरभक्षी की तरह बर्ताव करने लगे हैं। उनका इतना नैतिक पतन हो चुका है कि वह अपने ही साथी सैनिकों को मारकर खा रहे हैं।

Russia Ukraine War

यूक्रेन की एक खुफिया एजेंसी ने कॉल इंटरसेप्ट के आधार पर यह दावा किया है। इसमें एक रूसी कमांडर ने बताया कि ब्रेलोक नाम के एक सैनिक ने अपने साथी फोमा की हत्या कर दी और दो हफ्तों तक उसके शव को खाया। हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि ब्रेलोक की अब मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन से तनाव के बीच रूसी सैन्य कमांडर की मौत, मॉस्को में हुआ भीषण कार विस्फोट

अपराधियों की हो रही है रूसी सेना में भर्ती

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रूस की सेना, खास तौर पर वागनर ग्रुप और स्टार्फ‑जेड पैनल यूनिट्स में खूंखार अपराधियों को शामिल किया गया है। इनमें ऐसे कैदियों को सेना में भर्ती किया जा रहा है जिन पर मर्डर, बलात्कार और नरभक्षी अपराध जैसे दोष सिद्ध हो चुके हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार युद्ध की वजह से रूसी सेना अब टूटने लगी है। सैनिकों का आत्मबल कमजोर हो रहा है और वह सेना के नैतिक दायित्व और मानवता को भी नहीं निभा पा रही है।

यह भी पढ़ें: Indian Students in Iran: ईरान क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, इजराइल हमलों के बीच वापसी यूक्रेन जैसी क्यों नहीं?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के लगभग सभी बड़े शहर तबाह हो चुके हैं। यूक्रेन के चार लाख सैनिकों और 43,600 आम नागरिकों के युद्ध में मारे जाने का दावा अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। रूस ने अब तक अपनी सेना को हुए नुकसान का पूरा डेटा शेयर नहीं किया है, लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में रूस के 10 लाख सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+