क्या 18 मार्च को खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप करने वाले हैं पुतिन से बात, व्हाइट हाउस ने दिया अपडेट
Russia Ukraine War: पिछले कई सालों से जारी यूक्रेन रूस युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रयास कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव व्हिटकोफ ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। इस सप्ताह यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति से ट्रंप बातचीत कर सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार 18 मार्च को पुतिन से बात कर सकते हैं।

'इस सप्ताह दोनों राष्ट्रपति के बीच एक कॉल होगा'
व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव व्हिटकोफ ने सीएनएन के 'स्टेट ऑफ द यूनियन' में रविवार को कहा कि, 'अमेरिका यूक्रेन के साथ अपनी बातचीत जारी रखे हुए है। मुझे उम्मीद है कि इस सप्ताह दोनों राष्ट्रपति के बीच एक कॉल होगा। हम यूक्रेनी अधिकारियों से भी बातचीत जारी रखे हुए हैं।'
ये भी पढ़ें Trump Tariff War: अब इस देश पर टैरिफ लगाने की ट्रंप ने दी धमकी, कहा- शराब और शैम्पेन पर 200% टैरिफ लगाएंगे
पुतिन ने युद्ध विराम को लेकर बात की
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार (14 मार्च) को, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि, पुतिन ने व्हिटकोफ से ट्रंप को संदेश भेजने को कहा और एक संभावित युद्ध विराम समझौते की संभावना को लेकर बात की।
पुतिन से मिले थे व्हाइट हाउस के विशेष दूत
बता दें कि, पिछले सप्ताह ही व्हाइट हाउस के विशेष दूत व्हिटकोफ ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की थी।व्हिटकोफ ने पुतिन से अपनी बातचीत को "सकारात्मक" बताया। उन्होंने कहा कि यह समाधान निकालने वाली चर्चा थी। उनका मानना है कि दोनों नेता युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं।
'आने वाले हफ्तों में कोई न कोई समझौता होगा'
व्हीट कैफ ने कहा कि, डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में कोई न कोई समझौता होगा। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध विराम समझौता कुछ हफ्तों में हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने एबीसी के 'इस वीक' में कहा कि हालांकि व्लादिमीर पुतिन "युद्धविराम पर विचार करेंगे, लेकिन कुछ अन्य चीजें हैं जिन्हें वे देखना चाहते हैं और जिन पर राष्ट्रपति ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम आगामी दिनों में विचार कर रही है।"
यूक्रेन अमेरिका से भविष्य के लिए गारंटी चाहता है
दरअसल, यूक्रेन भविष्य में रूस के हमले से बचाव के लिए अमेरिकी और अन्य सहयोगियों से सुरक्षा गारंटी चाहता है। लेकिन व्हाइट हाउस इस पर प्रतिबद्ध होने से हिचकिचा रहा है। कुछ सप्ताह पहले वाशिंगटन का कीव के साथ खनिज सौदा इसी वजह से विफल हो गया था।
ट्रंप का युद्ध विराम का दबाव विवादास्पद रहा है, जिससे कीव और यूरोप में नाराजगी फैली है कि अमेरिका यूक्रेन को रूस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेनियन पर हथियारों की आपूर्ति और खुफिया जानकारी साझा करने पर दबाव डाला था, जिसे बाद में फिर से बहाल कर दिया गया।
ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को "तानाशाह" कहा था और कहा कि यूक्रेनी लोगों के साथ बातचीत करना रूसियों से कहीं अधिक कठिन है। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि युद्ध के तीन साल बाद, मैदान में शांति लाने के लिए दोनों पक्षों से बात करना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें Trump Tariff War: अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैरिफ चाहते हैं ट्रंप, जानिए भारत को कितना नुकसान?












Click it and Unblock the Notifications