बिना लड़े ही यूक्रेन का आत्मसमर्पण? बाइडेन समेत NATO भी बेबस, रूस ने मिलिट्री एयरपोर्ट को उड़ाया

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी टास की तरफ से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को दबा दिया है और यूक्रेन के सैन्य हवाई क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन, फरवरी 24: रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के मिलिट्री एयरपोर्ट को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी उसने ध्वस्त कर दिया है। वहीं, रूस ने यूक्रेन के खिलाफ पूरी ताकत से हमला कर दिया है और ऐसी संभावना है कि, 2 से 3 दिनों के अंदर ही रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा। वहीं, रूसी मीडिया ने दावा किया है कि, पूर्वी यूक्रेन के बाद अब पश्चिमी यूक्रेन में भी रूस की सेना दाखिल हो गई है।

यूक्रेन युद्ध पर रूसी मीडिया का दावा

यूक्रेन युद्ध पर रूसी मीडिया का दावा

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी टास की तरफ से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को दबा दिया है और यूक्रेन के सैन्य हवाई क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं, रूसी समाचार एजेंसी ने कहा है कि, यूक्रेनी सीमा रक्षक रूसी सैनिकों का कोई प्रतिरोध नहीं कर रहे हैं। रूसी न्यूज एजेंसी ने ये खबर रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी है और अगर रूस के दावे में दम है, तो इसका मतलब यही निकल रहा है, कि क्या रूस के सामने यूक्रेन ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पहले यूक्रेन ने रूस के पांच एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया था, जिसे रूसी रक्षा मंत्रालय ने नकार दिया है।

यूक्रेन के बारे में जानिए

यूक्रेन के बारे में जानिए

यूक्नेन रूस के मुकाबले काफी छोटा देश है और अभी जो हालात बने हैं, उसे देखते हुए इस बात की संभावना पहले से ही कम थी, कि रूस के खिलाफ यूक्रेन जवाबी कार्रवाई करेगा। डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि, यूक्रेन के पास रूस को रोकने का बस एक ही विकल्प है और वो है आत्मसर्पण करते हुए उसे नाटो में शामिल होने की जिद बंद कर दे। आपको बता दें कि, क्षेत्रफल के हिसाब से जहां रूस काफी ज्यादा बड़ा है, वहीं यूक्रेन की आबाजी सिर्फ 4 करोड़ 10 लाख के करीब है और क्षेत्रफल के लिहाज से यूक्रेन से तीन गुना ज्यादा बड़ा क्षेत्र रूस का है। इतना ही नहीं, यूक्रेन और रूस की अगर तुलना करें, तो रूस एक विकसित देश है, जबकि यूक्रेन रूस के मुकाबले काफी गरीब मुल्क है।

यूरोप का प्रमुख देश है यूक्रेन

यूरोप का प्रमुख देश है यूक्रेन

हालांकि, यूक्रेन यूरोप का आबादी के हिसाब से आठवां सबसे बड़ा देश है, लेकिन चूंकी यूक्रेन के बाद ही रूस की सीमा रेखा शुरू होती है, लिहाजा यूरोप के लिए यूक्रेन का महत्व काफी बढ़ जाता है और अमेरिका समेत यूरोपीय देशों की सोच यूक्रेन में ऐसी सरकार की स्थापना की होती है, जो उसके हक में हो। जबकि, यूक्रेन के उत्तर में स्थिति बेलारूस की सरकार रूस समर्थित है और बेलारूस के राष्ट्रपति को पुतिन का 'गुलाम' माना जाता है, जिसने यूक्रेन युद्ध के दौरान पूरी तरह से रूस का ना सिर्फ साथ दिया है, बल्कि रूसी सैनिक बेलारूस के रास्ते भी यूक्रेन में दाखिल हो रहे हैं।

किस तरह का युद्ध कर रहा रूस?

किस तरह का युद्ध कर रहा रूस?

यूक्रेन के खिलाफ रूस जिस तरह का युद्ध कर रहा है, उसको लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अब रूस को डिप्लोमेटिक रास्ते से रोकना काफी मुश्किल है और ना ही रूस को प्रतिबंधों के सहारे ही रोका जा सकता है। यूक्नेन की सीमा के पास डेढ़ से 2 लाख सैनिक तैनात हैं। वहीं, रूस के सैनिक तीन तरफ से यूक्रेन पर हमला कर रहे हैं। रूस ने साफ कर दिया है कि, वो किसी भी हाल में नाटो को पूर्वी हिस्से में विस्तार नहीं करने देगा और रूस ने कहा है कि, उसे अपने माथे के पास नाटो की मौजूदगी अस्वीकार्य है।

खुद को बचा पाने में सक्षम है यूक्रेन?

खुद को बचा पाने में सक्षम है यूक्रेन?

लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के अनुसार, रूस की सेना में लगभग 280,000 कर्मी हैं और इसके संयुक्त सशस्त्र बल लगभग 900,000 हैं, जबकि इसके 2,840 युद्धक टैंक यूक्रेन से तीन से एक से अधिक हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, यूक्रेन में इतनी ताकत नहीं है, कि वो रूस को रोक सके। यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश की सेना को मजबूत करने के लिए एक हस्ताक्षर किए हैं और उसके मुताबिक देश में करीब 4 लाख एक्टिव सैनिक तैयार किए जाएंगे।

रूस का काफिला दक्षिणी यूक्रेन में घुसा

रूस का काफिला दक्षिणी यूक्रेन में घुसा

यूक्रेन की सीमा रक्षक सेवा, डीपीएसयू ने तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें कहा गया है कि, एक रूसी सैन्य काफिला क्रीमियन प्रायद्वीप से दक्षिणी यूक्रेन में पार कर रहा है, जिसे 2014 में मास्को द्वारा कब्जा कर लिया गया था। डीपीएसयू का कहना है कि रूसी सैनिकों ने अपने सैन्य वाहनों को पार करने से पहले तोपखाने के गोले दागे हैं। यूक्रेन का कहना है कि यूक्रेन में उत्तर की तरफ से बेलारूस के रास्ते भी रूसी सैनिक दाखिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+