Russia Ukraine Conflict : पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों के विलय वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

रूसी संसद के दोनों सदनों ने इस हफ्ते की शुरुआत में दोनेत्सक, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनाने से जुड़ी संधियों को मंजूरी दी थी।

मास्को/कीव, 5 अक्टूबर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चार प्रांतों का रूस में विलय करने संबंधी कानून (putin signs laws absorbing four Ukrainian regions) पर बुधवार को हस्ताक्षर किए। पुतिन ने कीव के चार इलाकों दोनेत्सक, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया को रूस में मिलाने की घोषणा की थी। रूस का (Russia Ukraine Conflict) यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना कर किए गए विलय को अंतिम रूप देता है।

यूक्रेन, पश्चिम देश रूसी जनमत संग्रह को नहीं मानते

यूक्रेन, पश्चिम देश रूसी जनमत संग्रह को नहीं मानते

बता दें कि रूसी संसद के दोनों सदनों ने इस हफ्ते की शुरुआत में दोनेत्सक, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनाने से जुड़ी संधियों को मंजूरी दी थी। रूसी संसद और पुतिन के इस कदम के बाद क्रेमलिन समर्थित जनमत संग्रह यूक्रेन के चार इलाकों में कराया गया। हालांकि, इस जनमत संग्रह को यूक्रेन और पश्चिम देशों मे इसे दिखावा बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था।

रूसी सेना पर यूक्रेन की कार्रवाई

रूसी सेना पर यूक्रेन की कार्रवाई

इससे पूर्व आज, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि कीव की सेना ने पिछले सप्ताह मास्को की सेना के खिलाफ बड़ी तेजी से प्रगति की है। यूक्रेन ने दक्षिण और पूर्व के दर्जनों शहरों को रूस से वापस छीन लिया है जिन्हें पुतिन की सेना ने कब्जे में लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि रूस के अवैध जनमत संग्रह के बाद से,खेरसान, खार्किव, लुहान्सक और दोनेत्सक से दर्जनों जनसंख्या केंद्रों को मुक्त करा लिया गया है।

पुतिन के साथ कोई बातचीत नहीं

पुतिन के साथ कोई बातचीत नहीं

बता दें कि, जेलेंस्की ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों में कराए गए जनमत संग्रह का जिक्र किया था। उन्होंने इसे रूस का अवैध कब्जा बताया। उन्होंने कहा कि,इन परिस्थितियों में यूक्रेन रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा। जेलेंस्की के एक रीडआउट नोट में कहा गया कि, यूक्रेन हमेशा बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

रूस-यूक्रेन युद्ध

रूस-यूक्रेन युद्ध

जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन के शांति प्रयासों के साथ कभी खड़ा नहीं हुआ और जानबुझकर उसने इस प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया और हमें युद्ध मे ढकेल दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में जेलेंस्की ने कहा था कि उन्होंने शांति के लिए स्पष्ट सूत्र को रेखांकित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+