पुतिन का बदला! रूस ने यूक्रेन पर फिर किया बड़ा हमला, सीरियल धमाके से थर्राया शहर, कई शहरों की बत्ती गुल

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर लिखा, रूसी हमलों के बाद कीव क्षेत्र के एक हिस्से में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।

रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन पर मिसाइल हमले (Russia-Ukraine Conflict) तेज कर दिए हैं। दरअसल हमले दोनों तरफ से हो रहे हैं। शनिवार को यूक्रेन ने काला सागर बेड़े पर हमला किया था। इसके बाद रूस ने इसका बदला लेते हुए सोमवार को देश की राजधानी कीव में सिलसिलेवार धमाके किए। धमाके से पूरा इलाका फिर से दहल उठा है। वहीं,उत्तरी, पूर्वी और मध्य यूक्रेन के क्षेत्रीय अधिकारियों ने भी मिसाइल हमलों की सूचना दी, हालांकि कीव में विस्फोटों का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। रायटर्स ने बताया कि कीव पर करीब 10 बड़े धमाके हुए। चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया।

रूसी हमले में यूक्रेन हो रहा तबाह

रूसी हमले में यूक्रेन हो रहा तबाह

रूस ने यूक्रेन पर क्रीमिया प्रायद्वीप पर स्थित बंदरगाह शहर सिवास्तोपोल में काला सागर में रूसी बेडे के मुख्यालयों पर जबरदस्त ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया है। सिवास्तोपोल क्रीमिया का सबसे बड़ा शहर है जिसे रूस ने यूक्रेन से 2014 में ले लिया था। वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर ने कहा है कि रूसी हमलों से कीव के कई हिस्सों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।

शहरों की बिजली और पानी गुल

शहरों की बिजली और पानी गुल

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर लिखा, रूसी हमलों के बाद कीव क्षेत्र के एक हिस्से में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। खारकीव के मेयर इहोर तेरखोव ने बताया कि शहर पर दो रूसी मिसाइलों से हमला किया गया जिससे घरों में पानी आना बंद हो गया और बिजली चली गई। अब लोग काफी परेशान हैं।

रूस यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले करता है

रूस यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले करता है

इससे पहले शुक्रवार की रात रूस के सैनिकों नेयूक्रेन के शहरों को रॉकेट हमलों से दहला दिया था। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के इस हमले को आतंकी रणनीति बताते हुए कहा था कि, रात में दुश्मन रूस ने फिर से उनके देश पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि रूस ने इस दौरान ताबड़तोड़ 36 रॉकेट देश के अलग-अलग शहरों पर दागे। जेलेंस्की ने कहा रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले किए। रॉकेट और मिसाइल हमलों के कारण यूक्रेन के 15 लाख लोगों की घरों की बत्ती गुल हो गई। हालांकि जेलेंस्की ने यह भी बताया था कि उनके जांबाज सैनिकों ने उनके कई रॉकेट को धवस्त कर दिया।

रूस ने मिसाइल हमले तेज किए

रूस ने मिसाइल हमले तेज किए

क्रीमिया पुल को क्षतिग्रस्त करने वाले विस्फोट के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराने के बाद रूस ने हाल के हफ्तों में मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी, मिसाइल, ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन बार-बार सुलगता जा रहा है। वहीं, सेवास्तोपोल के पास काला सागर में तैनात रूसी नौसैनिक बेड़े पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रूस अनाज आपूर्ति समझौते में अपनी भागीदारी तुरंत प्रभाव से स्थगित कर रहा है। इससे संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य सभी देश चिंतित हैं।

डर्टी बम का खेल

डर्टी बम का खेल

वहीं, दूसरी तरफ रूस को लगता है कि यूक्रेन अपनी धरती पर डर्टी बम का इस्तेमाल करके रूस को फंसा देगा। इससे दुनिया की नजर मॉस्को बदनाम हो जाएगा। इस डर को रूस ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, भारत समेत कई अन्य ताकतवर देशों के साथ शेयर किया है। वहीं, जर्मनी, फ्रांस अमेरिका, ब्रिटेन ने रूस के इन आरोपों को खारिज करते हुए मास्को को झूठा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+