रूस यूक्रेन युद्ध: रूस ने अमेरिका को रॉकेट इंजन की सप्लाई रोकी, कहा- उन्हें अपनी झाड़ू पर उड़ने दो

प्रतिबंधों के प्रतिशोध में रूस ने अमेरिका को रॉकेट इंजन की आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

मॉस्को, 3 मार्च। यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग के बाद अमेरिका द्वारा रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। कोई रूस पर प्रतिबंध लगाए और रूस चुपचाप मूकदर्शक बनकर देखता रहे भला ये कैसे संभव है। रूस ने भी अमेरिका से बदला लेने का फैसला किया है। प्रतिबंधों के प्रतिशोध में रूस ने अमेरिका को रॉकेट इंजन की आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

Joe Biden, Vladimir Putin

ऐसी स्थिति में अमेरिका को सर्वश्रेष्ठ रॉकेट इंजन नहीं दे सकते

रोगोजिन ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, 'ऐसी स्थिति में हम संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने विश्व के सर्वश्रेष्ठ रॉकेट इंजनों की आपूर्ति नहीं कर सकते। उन्हें किसी और चीज पर उड़ने दो, उनकी झाड़ू, मुझे नहीं पता क्या।' रोगोजिन ने कहा, रूस ने 1990 के दशक से अमेरिका को कुल 122 आरडी-180 इंजन दिए हैं, जिनमें से 98 का ​​उपयोग एटलस लॉन्च वाहनों को चलाने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ेंं: Viral Video: शिवरात्रि पर शिवभक्ति में सराबोर हुईं कंगना रनौत, लाल रंग की साड़ी में जमकर किया डांस

रॉकेट इंजनों की सर्विसिंंग भी होगी बंद

रोगोजिन ने कहा कि रोस्कोस्मोस रॉकेट इंजन की सर्विसिंग देना भी अमेरिका को बंद कर देगा, जो अब तक वह देता आया है। बता दें कि अमेरिका में 24 रॉकेट इंजन हैं जो रूसी तकनीकी सहायता के बिना नहीं चल पाएंगे। इससे पहले रूस ने कहा था कि यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के जवाब में हम फ्रेंच गुयाना के कौरो स्पेसपोर्ट से अंतरिक्ष प्रक्षेपण पर यूरोप के साथ सहयोग निलंबित कर रहे हैं। इसके अलावा मॉस्को ने ब्रिटिश सैटेलाइट कंपनी वनवेब से गारंटी मांगी है कि उसके उपग्रहों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा। वहीं वनवेब, जिसमें ब्रिटिश सरकार की हिस्सेदारी है, ने गुरुवार को कहा कि वह कजाकिस्तान में रूस के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सभी लॉन्च को निलंबित कर रही है। रोगोजिन ने कहा कि रूस अब रोस्कोस्मोस और रक्षा मंत्रालय की जरूरतों के अनुरूप दोहरे उद्देश्य वाले अंतरिक्ष यान बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+