रूस से लौटकर और डेंजरस हो जाएंगे किम जोंग उन? विध्वंसक मिसाइल, परमाणु बम गिराने वाले विमानों को देख ललचाए
Kim Jong Un Russia: क्या रूस दौरे पर गये उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन किसी खतकरनाक प्लान को अंजाम देने वाले हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूस के सुदूर पूर्व में रूसी अंतरिक्ष, सैन्य और अन्य टेक्निकल फैसिलिटी केन्द्रों का दौरा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन ने रूस के हाइपरसोनिक 'किंजल' मिसाइलों के साथ-साथ रणनीतिक, परमाणु-सक्षम बमवर्षक विमानों का निरीक्षण किया है। रूस के प्रिमोर्स्की क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेमायाको ने शनिवार को व्लादिवोस्तोक से लगभग 40 किमी उत्तर पूर्व में अर्टोम शहर में किम जोंग उन के आगमन की घोषणा कीं ।

किम जोंग उन के खतरनाक इरादे?
गवर्नर कोझेमायाको ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मुस्कुराते हुए किम जोंग उन अपनी निजी, बख्तरबंद ट्रेन में सवार होकर आ रहे हैं और बच्चे उन्हें फूल भेंट कर उनका स्वागत कर रहे हैं।
अर्टोम पहुंचने के बाद, किम जोंग उन ने शहर के ठीक बाहर व्लादिवोस्तोक हवाई अड्डे की यात्रा की, जहां उन्हें रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने रूस के परमाणु बम गिराने वाले रणनीतिक बमवर्षक और अन्य युद्धक विमान दिखाए।
रूसी रक्षा मंत्री शोइगु ने उत्तर कोरियाई नेता को रूस की लेटेस्ट मिसाइल, हाइपरसोनिक किंजल भेंट की, जिसे मिग-31 लड़ाकू जेट द्वारा ले जाया जाता है।
रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग उन को रणनीतिक बमवर्षकों के तीन मॉडल - टीयू-160, टीयू-95 और टीयू-22एम3 भी दिखाए गए हैं। ये विमान यूक्रेन में चल रहे युद्ध में मिसाइल लॉन्च करने के लिए रूस द्वारा नियमित रूप से उपयोग किए जाते हैं।
रक्षा मंत्री शोइगु ने एक विमान के बारे में किम जोंग को बताया, कि "यह मॉस्को से जापान तक उड़ान भर सकता है और फिर वापस आ सकता है।"
जिसके बाद किम जोंग उन, रूसी रक्षा मंत्री से पूछते हैं, कि विमान से मिसाइलें कैसे दागी गईं? जिसपर एक रूसी अधिकारी ने उन्हें बताया, कि रणनीतिक बमवर्षक रूस की परमाणु ताकतों के प्रमुख हिस्सों में से एक थे।
बुधवार को रूस के मुख्य वोस्तोचन कॉस्मोड्रोम स्पेसपोर्ट पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन आयोजित करके रूस की अपनी यात्रा शुरू करते हुए, उत्तर कोरिया के नेता शुक्रवार को सुदूर पूर्वी शहर कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर में रूस के सु-उत्पादक संयंत्र की यात्रा की, जहां SU-57 लड़ाकू विमान बनाए जाते हैं।

रूस से लौटकर और डेंजरस हो जाएंगे किम जोंग?
रूस की कैबिनेट ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें किम जोंग उन, एक ऊंचे मंच पर Su-57 युद्धक विमान के कॉकपिट को देखते हुए उसके पायलट से कुछ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जब पायलट ने Su-35 फाइटर जेट को प्रदर्शन के बाद उतारा, तो किम जोंग भी मुस्कुराए और ताली बजाई।

विशेषज्ञों ने कहा है, कि किम की यात्रा के बाद रूस और उत्तर कोरिया के बीच संभावित सैन्य सहयोग में उत्तर कोरिया की पुरानी वायु सेना को आधुनिक बनाने के प्रयास शामिल हो सकते हैं, जो फिलहाल 1980 के दशक में सोवियत संघ से भेजे गए युद्धक विमानों पर निर्भर है।
वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका ने चेतावनी दी है, कि रूस, उत्तर कोरिया के तोपखाने और रॉकेटों के भंडार तक पहुंच हासिल करने के लिए किम जोंग उन के साथ बातचीत में आगे बढ़ गया है, जिसका उपयोग मास्को यूक्रेन में अपने युद्ध में कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications