5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने पुतिन, शपथ लेते ही पश्चिमी देशों को दी धमकी
व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में शपथ ली। रूस के इतिहास में इस जगह का काफी महत्व है। यहीं पर रूस के जार परिवार के कई राजाओं की ताजपोशी हुई थी।
पुतिन ने शपथ लेने के बाद पहले पहले ही संबोधन में पश्चिमी देशों और नाटो को चेतावनी दे डाली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह पश्चिमी देशों पर निर्भर है कि वह रूस से बातचीत करना चाहते हैं या फिर रूस के विकास में बाधा डालने की कोशिश करते हुए हमारे गुस्से का शिकार होना चाहते हैं।

रूस में 15-17 मार्च को हुए चुनाव में पुतिन को 88 फीसदी वोट मिले थे। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4 फीसदी वोट मिले थे। इसके साथ ही पुतिन ने अपने लिए कम से कम एक और 6 साल का कार्य सुरक्षित कर लिया है।
मंगलवार को क्रेमलिन में आयोजित उद्घाटन समारोह में रूस के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने रूस के चुनावों को एक दिखावा बताकर इसे खारिज कर दिया और अपना प्रतिनिधि भेजने से इनकार कर दिया।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को कहा, "हमने निश्चित रूप से उस चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं माना, लेकिन वह रूस के राष्ट्रपति हैं और उस पद पर बने रहेंगे।"
पुतिन ने इससे पहले साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं। रूस में पहले राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 4 साल का होता था। बाद में पुतिन ने इसमें संशोधन करवाकर इसे 6 सालों का कर दिया।
पुतिन ने अपने भाषण में कोई नई नीति का विवरण नहीं दिया, हालांकि विश्लेषकों को उम्मीद है कि वह इस सप्ताह के अंत में अपनी सरकार में कुछ बदलाव करेंगे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने टीवी चैनल वन को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज राज्य ड्यूमा की मंजूरी के लिए नए प्रधानमंत्री के लिए एक उम्मीदवार का प्रस्ताव रख सकते हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications