भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ, रूस, फ्रांस समेत इन देशों ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान देशवासियों ने देश के हर कोने में लक्ष्यावधि कार्यक्रम किए। शायद इतिहास में इतना विशाल, व्यापक, लंबा एक ही मकसद का उत्सव मनाया गया हो। वो शायद एक पहली घटना हुई है।

नई दिल्ली/पेरिस, 15 अगस्त : भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। वहीं, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देशवासी गर्व से आजादी का जश्न मना रहे हैं। आज दुनियभर से शुभकामनाएं आ रही हैं। बधाई संदेश देने वालों में फ्रांस, रूस, नेपाल समेत विश्व के कई देश शामिल हैं।

भारत के पुराने मित्र रूस ने भेजा संदेश

भारत के पुराने मित्र रूस ने भेजा संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के सबसे पुराने मित्र रूस ने बधाई संदेश भेजा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लिखा, रूस और भारत के बीच का संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना से विकसित हो रहे हैं।

Recommended Video

    Independence Day 2022: Attari Wagah Border पर Beating Retreat Ceremony | वनइंडिया हिंदी *News
    फ्रांस ने भारत को शुभकामनाएं दीं

    फ्रांस ने भारत को शुभकामनाएं दीं

    आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के लोगों को अपना शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, प्रिय भारतवासियों, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयाँ! आप जब पिछले 75 वर्षों में भारत की शानदार उपलब्धियों का गर्व से जश्न माना रहे हैं, आप भरोसा कर सकते हैं कि फ्रांस हमेशा आपका साथ देगा ।

    नेपाल से आया बधाई संदेश

    नेपाल से आया बधाई संदेश


    वहीं, भारत का पड़ोसी देश नेपाल ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई संदेश दिया है। प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, भारत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ढेर सारी बधाइयां। भारत की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाले दिनों में भारत और नेपाल के बीच दोस्ती की भावना और भी अधिक गहरी होंगी।

    बिल गेट्स ने भारत को बधाई दी

    बिल गेट्स ने भारत को बधाई दी

    बधाई देने वालों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भी शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी समेत देशवासियों को आजादी की वर्षगांठ पर बधाई दी। माइक्रोसॉफ्ट के सह- संस्थापक बिल गेट्स ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर के जरिए बधाई संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के क्षेत्र में उभरता भारत, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देने के लिए बधाई दी।

    आजादी का अमृत महोत्सव

    आजादी का अमृत महोत्सव

    बिल गेट्स ने ट्वीट किया, "जैसा कि भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, मैं भारत के विकास की अगुवाई करने वाले, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देने के लिए @narendramodi को बधाई देता हूं। इन क्षेत्रों में भारत की प्रगति प्रेरणादायक है और हम इस यात्रा में भागीदार होने के लिए भाग्यशाली हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रानॉट राजा चारी ने भी भारत की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर उन्हें भारतीय लोगों की याद आ रही है। "राजा चारी ने ट्वीट किया, मैं @Space_Station से देख सकता था जहां मेरे अप्रवासी पिता का गृहनगर हैदराबाद चमक रहा है।

    सिंगापुर उच्चायोग ने बधाई भेजी

    सिंगापुर उच्चायोग ने बधाई भेजी

    इस बीच सिंगापुर उच्चायोग ने भी 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को शुभकामनाएं दीं। सिंगापुर उच्चायोग ने ट्वीट किया, "भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। भारत को अपना दोस्त कहते हुए सिंगापुर उच्चायोग ने भारत को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। बता दें कि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने, 12 मार्च, 2021 को, आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए "आजादी का 'अमृत महोत्सव' शुरू किया था।

    पीएम मोदी ने कहा.....

    पीएम मोदी ने कहा.....

    पीएम मोदी ने कहा, हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो, जीवन न खपाया हो, यातनाएं न झेली हो, आहुति न दी हो। आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष (महामत्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भीम राव अंबेडकर, वीर सावरकर) को हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है। देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, असफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल ऐसे अनगिनत ऐसे हमारे क्रांति वीरों ने अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिला दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है. मदर ऑफ डेमोक्रेसी है, जिनके जहन में लोकतंत्र होता है वे जब संकल्प करके चल पड़ते हैं वो सामर्थ्य दुनिया की बड़ी-बड़ी सल्तनतों के लिए भी संकट का काल लेकर आती है ये मदर ऑफ डेमोक्रेसी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+