जल, नभ, थल, परमाणु हमला हुआ तो दुनिया का विनाश कर देंगे पुतिन! रूस ने दनादन किया न्यूक्लियर मिसाइलों का टेस्ट

Russia Nuclear Missile: रूस ने मंगलवार को हजारों किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण किया है, ताकि दुश्मन के पहले हमले होने के साथ ही, "बड़े पैमाने पर" परमाणु हमले के लिए रूस को तैयार किया जा सके।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु अभ्यास की घोषणा करते हुए कहा, "बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और नए बाहरी खतरों और जोखिमों के उभरने को देखते हुए, आधुनिक और लगातार उपयोग के लिए तैयार रणनीतिक बलों का होना महत्वपूर्ण है।" यानि, रूस खुद को परमाणु युद्ध के लिए तैयार कर रहा है।

Russia Nuclear Missile

यूक्रेन के साथ चल रही लड़ाई के बीच रूस का ये परमाणु परीक्षण ऐसे समय में हुआ है, जब रूस ने साफ साफ शब्दों में कहा है, कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को, रूसी सीमा के अंदर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को दागने की इजाजत देते हैं, तो फिर मॉस्को इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। लेकिन, क्या मॉस्को का जवाब परमाणु हमला होगा? दुनिया इस बात को लेकर डर रही है।

विनाश की दिशा में रूस-यूक्रेन युद्ध?

सोमवार को नाटो ने कहा है, कि उत्तर कोरिया ने पश्चिमी रूस में अपनी सेना भेजी है, जिसका मॉस्को ने खंडन नहीं किया है। रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने टेलीविजन पर अपनी टिप्पणी में पुतिन को बताया, कि इस अभ्यास का मकसद "दुश्मन द्वारा परमाणु हमले के जवाब में रणनीतिक आक्रामक बलों द्वारा बड़े पैमाने पर परमाणु हमला" करने का अभ्यास करना था।

इस अभ्यास में रूस की जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलों का पूरा परमाणु "ट्रायड" शामिल था।

जल, नभ, थल से न्यूक्लियर हथियारों की बारिश

रिपोर्ट के मुताबिक,

1- इस टेस्ट के दौरान सबसे घातक परमाणु मिसाइल दागने वाली यार्स मिसाइल का टेस्ट किया गया, तो कुछ मिनटों में अमेरिका को तबाह कर सकता है।

2- उत्तर-पश्चिम रूस के प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम से सुदूर पूर्व में एक प्रायद्वीप कामचटका तक यार्स अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई।

3- रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है, कि सिनेवा और बुलावा बैलिस्टिक मिसाइलों को पनडुब्बियों से दागा गया, और क्रूज मिसाइलों को रणनीतिक बमवर्षक विमानों से लॉन्च किया गया।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, ढाई साल से चल रहा यूक्रेन युद्ध अपने सबसे खतरनाक स्टेज में प्रवेश कर रहा है, क्योंकि पश्चिमी देश इस बात पर विचार कर रहे हैं, कि यूक्रेन को कैसे सुरक्षित किया जाए, जबकि रूसी सेना देश के पूर्वी हिस्से में आगे बढ़ रही है।

पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना एक "बेहद असाधारण उपाय" होगा। उन्होंने कहा, "मैं इस बात पर जोर देता हूं, कि हम किसी नई हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, लेकिन हम परमाणु बलों को आवश्यक पर्याप्तता के स्तर पर बनाए रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि रूस नई "स्थिर और मोबाइल-आधारित मिसाइल प्रणालियों" की ओर बढ़ रहा है, जिनकी लॉन्च की तैयारी का समय कम है और जो मिसाइल रक्षा प्रणालियों को मात दे सकती हैं। यह अभ्यास 18 अक्टूबर को मास्को के उत्तर-पश्चिम में स्थित ट्वेर क्षेत्र में हुए अभ्यास के बाद हो रहा है, जिसमें यार्स इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस एक इकाई की क्षेत्रीय गतिविधियां शामिल थीं, जो अमेरिकी शहरों पर हमला करने में सक्षम हैं।

Russia Nuclear Missile

यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से ही, पुतिन ने पश्चिम को कई स्पष्ट संकेत भेजे हैं, जिसमें प्रमुख परमाणु संधियों पर रूस की स्थिति को बदलना और पड़ोसी बेलारूस में सामरिक परमाणु मिसाइलों की तैनाती की घोषणा करना शामिल है।

यूक्रेन ने उन पर परमाणु हथियारों को लेकर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। नाटो का कहना है कि वह रूसी धमकियों से नहीं डरेगा। पिछले महीने क्रेमलिन नेता ने आधिकारिक परमाणु सिद्धांत में बदलावों को मंजूरी दी, जिसमें उन परिदृश्यों की सूची का विस्तार किया गया, जिसके तहत मास्को ऐसे हथियारों का उपयोग करने पर विचार करेगा।

परिवर्तनों के तहत, रूस किसी भी परमाणु शक्ति द्वारा समर्थित किसी भी हमले को एक संयुक्त हमला मानेगा - यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए चेतावनी है, कि वह यूक्रेन को पारंपरिक हथियारों के साथ रूस में गहराई तक हमला करने में मदद न करे।

पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में जीत हासिल करने के लिए रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की ज़रूरत नहीं है।

रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है। रूस और अमेरिका दोनों मिलकर दुनिया के 88 प्रतिशत परमाणु हथियारों को नियंत्रित करते हैं।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने युद्ध के दौरान रूस की परमाणु तैनाती की स्थिति में कोई बदलाव नहीं देखा है।

लेकिन सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक बिल बर्न्स के अनुसार, 2022 में रूस द्वारा सामरिक परमाणु हथियारों के संभावित उपयोग के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका इतना चिंतित था, कि उसने पुतिन को ऐसे हथियारों के इस्तेमाल के परिणामों के बारे में चेतावनी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+