तेल में डिस्काउंट के बाद भारत को और S-400 मिसाइल सिस्टम देगा रूस, PAK की नींदें उड़ा देगी ये रिपोर्ट

Russia India Miliary Deal: रूस ने भारत को तेल में छूट देने के बाद अब S-400 मिसाइल सिस्टम की एडिशनल सप्लाई पर बातचीत शुरू कर दी है। रूस की संघीय सैन्य-तकनीकी सहयोग सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगायेव (Dmitry Shugayev) ने TASS को बताया कि भारत पहले से ही S-400 का संचालन कर रहा है और नई आपूर्ति के लिए चर्चा जारी है।

एक सीनियर रूसी डिफेंस एक्सपर्ट अधिकारी ने सरकारी समाचार एजेंसी TASS को बताया कि भारत और रूस सतह से हवा में मार करने वाली S-400 मिसाइल सिस्टम की एडिशनल सप्लाई पर बातचीत कर रहे हैं।

S-400

रूस के प्रमुख का बयान
रूस की सैन्य-तकनीकी सहयोग सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगायेव ने कहा कि भारत पहले से ही S-400 मिसाइल सिस्टम चला रहा है और अब नई सप्लाई के लिए रूस के साथ बातचीत जारी है।

भारत को मिलने वाली हैं दो यूनिट
भारत ने 2018 में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत का मुकाबला करने के लिए रूस के साथ पांच S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम खरीदने का 5.5 बिलियन डॉलर का समझौता किया था। इस सौदे में कई बार देरी हुई और आखिरी दो यूनिट अब 2026 और 2027 में मिलने वाली हैं।

अमेरिका का दबाव और रूस का रुख
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत ने अमेरिका की मांग के आगे रूस से हथियार खरीदना बंद नहीं किया और मास्को इसकी सराहना करता है।

रूस, भारत का मुख्य हथियार सप्लायर
फ्रांस और इजराइल से खरीद बढ़ने के बावजूद, रूस अभी भी भारत का मुख्य हथियार सप्लायर है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, 2020-2024 के बीच भारत के हथियार आयात में रूस का हिस्सा 36% रहा।

रणनीतिक साझेदारी और सहयोग
भारत और रूस लंबे समय से रणनीतिक साझेदार हैं और कई रक्षा परियोजनाओं में साथ काम कर रहे हैं। इसमें शामिल हैं:

  • टी-90 टैंक और सुखोई-30 एमकेआई विमानों का लाइसेंस के तहत उत्पादन
  • मिग-29 और कामोव हेलीकॉप्टरों की सप्लाई
  • विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य (पूर्व में एडमिरल गोर्शकोव)
  • भारत में AK-203 राइफल का निर्माण
  • ब्रह्मोस मिसाइल प्रोग्राम

S-400 का ऑपरेशन सिंदूर में रहा अहम योगदान
मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के खिलाफ सफल कार्रवाई की। इस दौरान S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को रोकने और नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई। इस बीच, भारत के लिए इस डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त सप्लाई पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+