रूस को चीन से खतरा नहीं: दमित्री मेदवेदेव

उन्होंने यह भी कहा कि उच्च तकनीक के मामले में मॉस्को को बीजिंग के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मेदवेदेव बुधवार को चीन का दो दिवसीय दौरा समाप्त करके लौटे हैं। उन्होंने कहा, "हमें उनसे क्यों डरना चाहिए। वे हमारे पड़ोसी हैं।"
मेदवेदेव की चीन यात्रा के दौरान रूस की तेल कंपनी रोजनेफ्ट ने चीन पेट्रोकेमिकल कॉरापोरेशन (सिनोपेक) के साथ, दस साल तक 1 करोड़ टन कच्चे तेल के निर्यात की समझौता किया है। यह 2014 से शुरू हो जाएगा।
रोजनेफ्ट ने चाइना पेट्रोकेमिकल कॉरपोरेशन (सीएनपीसी) के साथ चीन के उत्तरी तटीय शहर तिआनजिन में तेल रिफाइनरी के संयुक्त उपक्रम के लिए नियम बनाने के लिए भी समझौता किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications