रूस: मास्को के अल्फा बैंक में बदमाश ने पांच लोगों को बनाया बंदी, गिरफ्तार

नई दिल्ली। रूस की राजधानी मास्को से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक अज्ञात बंदूकधारी बदमाश ने अल्फा बैंक में मौजूद पांच से छह लोगों को बंदी बना लिया था। हालांकि बाद में उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंची और पुलिस ने बैंक को चारों तरफ से घेर लिया। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर बदमाश बैंक के अंदर लूट के इरादे से घुसा था और वह बार-बार किसी विस्फोटक उपकरण से बैंक को उड़ाने की धमकी दे रहा था। इस बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को पकड़ कर उसके चंगुल से आम लोगों को छुड़ा लिया है।

Recommended Video

    Russia: Moscow में Bank Robbery के लिए घुसे बदमाश ने 5 लोगों को बनाया Hostage | वनइंडिया हिंदी
    Russia gunmen miscreants arrested five people in Moscow Alpha Bank

    इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने बैंक को घेर रखा है। हालांकि बैंक में घुसे हमलावरों की संख्या कितनी है और उनकी क्या मांग क्या थी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक के अंदर एक से ज्यादा हमलावरों के होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक खबरों से पता चला है कि बैंक में एक आदमी था जिसने सामने के दरवाजे पर बैरिकेडिंग की थी। बैंक के एक प्रतिनिधि ने बताया कि सेल्फ आईसोलिशन के चलते शनिवार को कार्यालय में असाधारण रूप से कुछ लोग हैं।

    हालांकि जानकारी के मुताबिक हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बीच, बैंक ने कहा है कि बंधक की स्थिति के दौरान कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बैंक के एक प्रतिनिधि ने बताया, 'स्थिति को सुरक्षित रूप से समान्य कर लिया गया है, किसी को भी चोट नहीं आई। बंधक बनाने वाला, हालांकि मुझे संदेह है कि हम उसे पूछताठ कर सकते हैं, क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति की तरह दिखता है, फिलहाल उसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: उइगर मुसलमानों की निगरानी के चलते अमेरिका 33 चीनी कंपनियों को करेगा बैन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+