रूस ने वैगनर प्रमुख को दे दी माफी, येवगेनी प्रिगोजिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के आपराधिक आरोप हटा दिए

Vladimir Putin on Yevgeny Prigozhin: रूस ने वैगनर ग्रुप और उसके प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन को बड़ी राहत दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने येवगेनी और उसके सदस्यों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का आपराधिक आरोप हटा दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय सुरक्षा सेवा ने कहा कि वैगनर सीधा अपराध करने से अपनी गतिविधी रोक दी।

24 जून को वह मास्को पर चढ़ाई करने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसने मार्च रोक दिया। जिससे खून-खराबा होने से बच गया। इसको ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसी ने येवगेनी के खिलाफ आपराधिक आरोप को हटाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि येवगेनी सीधा अपराध करने से पहले मार्च को रोक दिया था। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

रूस ने वैगनर प्रमुख के खिलाफ आपराधिक आरोप हटा दिए

विद्रोह में भाग लेने वाले वैगनर लड़ाकों के लिए माफी शनिवार को बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको द्वारा प्रिगोजिन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कराए गए समझौते का हिस्सा थी। जिसकी वजह से युद्ध समाप्त हो गया और देश में होने वाले रक्तपात से भी बचा जा सका।

वैगनर बलों ने कई रूसी विमानों को भी मार गिराया था। इस हमले में काफी संख्या में वायुसैनिकों की मौत हुई थी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि वैगनर ग्रुप के लड़ाके सेना को सैन्य उपकरण सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में रूस की ओर से लड़ने वाली सभी निजी सेनाओं को 1 जुलाई तक रूसी रक्षा मंत्रालय की निगरानी में आना होगा। वैगनर के लड़ाकों सहित सभी को रूसी रक्षा मंत्रालय की निगरानी में आना होगा। लेकिन अभी तक वैगनर ग्रुप या प्रिगोजिन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

येवगेनी प्रिगोजिन ने अपने ऑडियो संदेश में कहा था कि उनका मकसद रूसी सरकार कोउखाड़ फेंकना नहीं था। यह मार्च एक विरोध प्रदर्शन था। इसका उद्देश्य तख्तापलट नहीं था। मॉस्को पर अपने मार्च को पलटने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए प्रिगोजिन ने कहा कि वह रूसी रक्तपात से बचना चाहते थे। हमने अन्याय के कारण अपना मार्च शुरू किया था। हम अपना विरोध प्रदर्शित करने गए थे, ना कि देश में सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए।

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक 5 प्राइवेट आर्मी, अमेरिका और रूस जैसे देश भी लेते हैं इनकी मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+