भारत से एस-400 मिसाइलों के सौदे को लेकर रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत के साथ प्रस्तावित रक्षा सौदे को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि भारत किसी के दबाव के बिना अपना स्वतंत्र निर्णय लेगा। लावरोव ने कहा 'भारत को कैसे हथियारों की जरूरत पर है और वो इस पर वो कैसे आगे बढ़े, मैं समझता हूं वहां कीसरकार इस पर स्वतंत्र निर्णय लेगी। माना जा रहा है कि रूसी रक्षा खरीद को संभावित रूप से अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

अगले महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दौरान रूस के साथ 8.5 अरब डॉलर के प्रस्तावित रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर में विलंब होने की बातें कही जा रही हैं। इसको लेकर शुक्रवार को लावरोव ने कहा कि समझौते में देर होने या किसी चीज पर रोक लगाने के बारे में वो नहीं जानते। वहीं फ्रांस से राफेल जेट की खरीद में भारत सरकार पर भ्रष्टातार के आरोपों पर भी उन्होंने जानकारी ना होने की बात कही।
अगले सप्ताह भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आ रहे राष्ट्रपति ब्लामिदिर पुतिन की यात्रा के दौरान भारत रूस के बीच एस-400 मिसाइल सौदे और रक्षा उपकरणों की खरीद पर सहमति बन सकती है। पुतिन चार अक्तूबर को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications