पुतिन की हत्या की कोशिश का LIVE वीडियो, ऐसे फेल किया गया ड्रोन हमला
रूस ने जेलेंस्की पर बड़ा आरोप लगाया है। रूस ने यूक्रेन पर पुतिन की हत्या का आरोप लगाया है। रूस के मुताबिक, यूक्रेन ने क्रेमलिन पर 2 ड्रोन से हमले की कोशिश की थी जिसे मार गिराया गया।

Drone attack on Putin: क्रेमलिन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने ड्रोन विमानों के जरिये राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश की है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक कीव ने दो मानवरहित ड्रोनों से क्रेमलिन पर हमला किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन की ओर से किए गए दो ड्रोनों को मार गिराया है। बयान के मुताबिक पुतिन की हत्या के प्रयास में क्रेमलिन पर कल रात दो ड्रोन से हमले किए गए। बता दें कि क्रेमलिन, पुतिन का आधिकारिक दफ्तर है।
रूस के राष्ट्रपति भवन के प्रेस सचिव ने बयान जारी कर इसे आतंकी हमला करार दिया है और कहा है कि रूस को जब भी और जहां भी हमले का मौका मिलेगा, वह हिसाब बराबर करेगा। रूस का कहना है कि इस सुनियोजित हमले का मकसद पुतिन की जान लेना था।
क्रेमलिन का कहना है कि 9 मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। क्रेमलिन के बयान के मुताबिक पुतिन बिल्कुल सुरक्षित हैं और अपना काम कर रह रहे हैं। उनके वर्क शेड्यूल में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि जिस वक्त यह हमला हुआ, पुतिन क्रेमलिन में मौजूद नहीं थे। पेस्कोव ने कहा कि इस हमले में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। उनके मुताबिक, पुतिन फिलहाल मॉस्को में अपने आधिकारिक आवाज में हैं और वहीं से अपना काम कर रहे हैं।
इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गेई निकिफोरोव ने इस घटना को लेकर कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि वे सिर्फ अपने देश की सुरक्षा कर रहे हैं। उनका दूसरों पर हमले का कोई इरादा नहीं है।
लाइव वीडियो
इस बीच रूस के सांसद ने जेलेंस्की के आवास पर मिसाइल हमले की मांग की है। क्रीमिया से सांसद मिखाइल शेरेमेट ने क्रेमलिन पर हमले के बाद मांग की है कि कीव में जेलेंस्की के आवास पर भी मिसाइल हमला किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications