रूस का दावा, मारा गया IS का चीफ अबु बकर अल बगदादी

बगदादी के ऊपर अमेरिका ने 25,000 मिलियन डॉलर का ईनाम घोषित किया हुआ है। बगदादी दुनिया का मोस्‍ट वांटेंड आतंकी है।

रूस ने दावा किया है कि उसने खतरनाक आतंकी संगठन आईएस के चीफ अबु बकर अल-बगदादी को मार डाला है। इसके साथ ही रूस ने कई अन्य आतंकियों को भी मार डालने का दावा किया है। रूस ने 28 मई को हवाई बमबारी में बगदादी के मारे जाने का दावा किया है। गौरतलब है कि बगदादी लंबे समय से आंतकी गतिविधियों से गायब चल रहा था। केवल ऑडियो क्लिप के जरिए बगदादी के संदेश जारी होते थे।

baghdadi

सीरिया में जिस तरह से माहौल खराब है और लगातार सीरिया सरकार और बगदादी के आतंकी संगठन के बीच हिंसक युद्ध चल रहा है, ऐसे में अगर बगदादी की मौत की खबर सही है तो यह असद सरकार के लिए काफी अच्छी खबर हो सकती है। इससे पूर्व ठीक एक वर्ष पहले बगदादी की मौत की खबरें आई थीं। यह पांचवां मौका है जब इस तरह की खबर फिर से आई है। बगदादी के ऊपर अमेरिका ने 25,000 मिलियन डॉलर का ईनाम घोषित किया हुआ है।

बगदादी दुनिया का मोस्‍ट वांटेंड आतंकी है। बगदादी ने जून 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था। हाल के दिनों पर आईएस ने कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। 3 जून की रात को आईएस ने लंदन के तीन प्रमुख जगहों पर हमला किया, जिसमें 7 लोग मारे गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 हमलावरों को भी मार गिराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+