Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूक्रेन के लिए बड़ी राहत! रूस ने क्रीमिया सैन्य अभ्यास किया खत्म , वापस बुलाए सैनिक

क्रीमिया, 16 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच करीब 2 महीने से चल रहे तनाव के अब खत्म होने के आसार नजर आने लगे हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट से मुताबिक, रूस ने क्रीमिया में जारी सैन्य अभ्यास को खत्म करने की घोषणा की है और बताया है कि सैनिक वापस लौट रहे हैं। रूस के इस फैसले को यूक्रेन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Russia announces end of Crimea military drills, troops leaving ukraine

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसके बाद से सेना के जवान यूक्रेन बॉर्डर से पीछे हटने लगे हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में में कहा गया है कि क्रीमिया से सेना वापस आ रही है। वीडियो में टैंकों और सैन्य वाहनों को क्रीमिया से बाहर निकलते हुए भी दिखाया गया है। अधिकारियों ने दावा किया था कि अब सैनिक भी अपने स्थाई ठिकानों पर लौट आएंगे।

इससे पहले 15 फरवरी को ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि रूस के कुछ सैनिकों को वापस बुला लिया है हालांकि रूस का बेलारूस के साथ सैन्य अभ्यास जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध न हो इसके लिए अमेरिका भी लगातार कोशिश कर रहा था। मंगलवार को जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि रूस अब यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा और सैनिक भी पीछे हट रहे हैं तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन के इस दावे को मानने से इनकार कर दिया था।

इससे पहले मंगलवार को रूसी सैनिकों की वापसी की घोषणा का रूसी वित्तीय बाजार में भी असर देखने को मिला था। वहीं सोमवार को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के संभावित खतरे के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए मास्को पहुंचे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है रूस ने भले ही कुछ सैनिक वापस लिए हो लेकर मॉस्को अब भी कीव पर हमला कर सकता है। हालांकि व्लादिमीर पुतिन ने लगातार यूक्रेन पर हमला करने से इनकार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+