प्रोड्यूसर पर भड़की अभिनेत्री, यौन शौषण को सहमति बताना बंद करो
नई दिल्ली। हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर बीते साल यौन शोषण के आरोप लगाने वाली अभिनेत्री रोज मैकगाउन ने एक बार फिर विंस्टीन पर भड़ास निकाली है। यौन सबंधों के सहमति से बनने के विंस्टीन के बयान पर रोज ने कहा है कि इसे सहमति कहना बंद करो, क्योंकि तुम जानते हो कि ये क्या था। हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर बीते साल 70 से ज्यादा अभिनेत्रियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसमें एंजेलिना जोली का नाम भी शामिल हैं। रोज मैकगाउन ने भी विंस्टीन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।

विंस्टीन ने कहा, सहमति से बने संबंध
प्रोड्यूसर विंस्टीन ने हाल ही में एक ईमेल का जिक्र करते हुए कहा था कि इस ईमेल में रोज के मैनेजर ने हमारे संबंधों को आपसी सहमति से बना बताया था. उन्होंने कहा कि अभिनेता बेन एफलेक से मिले ईमेल में रोज ने इसे सहमति से बनाए संबध बताया है। रोज ने एक किताब में लिखा है कि 1997 में एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल के कमरे में विंस्टीन ने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए थे और उन्होंने इसके बारे में अभिनेता एफलेक को भी बताया था। विंस्टीन के बयान पर रोज ने कहा है कि मेरा बयान एकदम सच है। उसे संबंधों को सहमति कहना बंद करना चाहिए।

प्रोड्यूसर के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए बेचेंगी घर
रोज ने विंस्टीन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए लॉस एंजेलिस के अपने घर को भी बेचने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि कानूनी लड़ाई के लिए उन्हे पैसे की जरूरत है और वो इसके लिए घर बेच रही हैं। हॉलीवुड निर्माता हार्वी विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद रोज काफी चर्चाओं मे रही थी। सोशल मीडिया पर भी उनके बारे में काफी लिखा गया था।

चोरी से की थी यौन शोषण की तुलना
रोज मैकगाउन ने बीते साल दिसबंर में एक कार्यक्रम में यौन शोषण की तुलना चोरी से की थी। उन्होंने कहा था कि बलात्कार एक चोरी है. मुझे चुरा लिया गया. मेरी जिंदगी छीन ली गई. यह एक अपराध है। रोज ने कहा था कि हमें लड़कियों को यह बताना होता है कि कैसे सुरक्षित स्कूल जाना है जबकि लड़कों को यह नहीं बताया जाता कि बलात्कार नहीं करना है। रोज मैकगाउन हॉलीवुड अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications