गजब की दीवानगी: मौत के 27 साल बाद रॉकस्टार के 6 बाल नीलाम, लगी इतने लाख की बोली
नई दिल्ली, 19 मई: आमतौर पर किसी इंसान की मौत के कुछ दिन बाद ही दुनिया उसे भुला देती है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। अपने चहेते स्टार और सिंगर की यादों को संजोने के लिए फैन्स कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही मामला अब अमेरिकन रॉकस्टार कर्ट कोबेन के मामले में देखने को मिला है, जहां पर उनके सामान की नीलामी के लिए बंपर बोली लग रही है।

6 बाल की हुई नीलामी
दरअसल कर्ट कोबेन ने 1994 में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन अपने हिट गानों की वजह से वो आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही कोबेन के 6 बालों की नीलामी हुई, जिसके लिए 14145 डॉलर्स की बोली लगी। भारत के हिसाब से ये राशि 10 लाख रुपये के आसपास होगी। ये बाल कोबेन की मौत से पहले संजो कर एक प्लस्टिक के डिब्बे में रख लिए गए थे।

कर लिया था सुसाइड
एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक कर्ट कोबेन ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में की थी। कुछ दिनों तक सब कुछ सही चला, लेकिन बाद में उन्हें ड्रग्स की लत लग गई। इसके बाद वो डिप्रेशन का शिकार हो गए। फिर 1994 में उन्होंने सुसाइड कर लिया। जिससे अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। इसके बाद उनकी कई चीजों को संभाल के रखा गया। बीते कुछ सालों से उन सामानों की नीलामी की जा रही है।

1989 में हुआ था हेयरकट
कोबेन का जब पहला एल्बम रिलीज हुआ तो उसने जमकर कमाई की। इसके बाद वो म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गए। इसके चार महीने बाद उन्होंने हेयरकट करवाया था, जिसे इंग्लैंड में 1989 में उनकी दोस्त टेसा ओसबॉर्न ने किया। अब उनके सिर्फ 6 बालों की नीलामी लाखों में होने से दुनिया हैरान है।

गिटार की भी बंपर बोली
ये कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले जून 2020 में उनकी गिटार की नीलामी की गई थी। जिसके लिए 6 मिलियन डॉयर यानी 44 करोड़ रुपये की बोली लगी। ऐसे में देखा जाए तो ये गिटार दुनिया की सबसे महंगी गिटार है। वहीं उनके इंश्योरेंस लेटर की नीलामी 13 लाख में हुई थी, क्योंकि उस पर कोबेन का फुल सिग्नेचर था। आमतौर पर हर जगह वो आधा साइन करते थे, ऐसे में लोग उस लेटर को भी अनमोल मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications