Rishi Sunak: ब्रिटेन में घट रहा कंजरवेटिव पार्टी का दबदबा, किस वजह से ऋषि सुनक को नापसंद करने लगी जनता?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। सुनक सरकार विवादित रवांडा प्लान की वजह से आलोचना का सामना कर रही है। इस बीच एक सर्वे में बताया गया है कि पीएम सुनक सबसे अधिक अलोकप्रियता के दौर से गुजर रहे हैं।

YouGov द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में 70 फीसदी लोगों की राय है कि प्रधानमंत्री बदला जाना चाहिए। जाहिर है कि देश में 70 फीसदी लोग सुनक को पसंद नहीं करते हैं। वहीं सिर्फ 21 फीसदी ऐसे लोग हैं जो सुनक के प्रति अनुकूल राय रखते हैं।

Rishi Sunaks Popularity

आंकड़ों की मानें तो ऋषि सुनक की नेट फेवरेबिलिटी रेटिंग माइनस 49 है। ये नवंबर में 39 अंक पर थी। यानी कि महज एक महीने में 10 फीसदी लोग ऋषि सुनक को नापसंद करने लगे हैं। पिछले साल अक्टूबर में पीएम बनने के बाद से उनका सबसे कम स्कोर है।

हालांकि कंजरवेटिव मतदाताओं के बीच सुनक का प्रदर्शन ठीक है। सर्वे के मुताबिक 2019 टोरी वोटर्स में से 56 फीसदी ने कहा कि उनका ऋषि सुनक का समर्थन करते हैं जबकि 40 प्रतिशत लोग उनके बारे में नकारात्मक राय रखते हैं।

ऋषि सुनक का यह स्कोर पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के कार्यकाल के अंतिम महीनों के स्कोर के बराबर है, लेकिन यह अभी भी पूर्व पीएम लिज़ ट्रस से ज्यादा है। इन दिनों ऋषि सुनक खासी चुनौतियों से गुजर रहे हैं और ऐसे में इस सर्वे का आना उन्हें परेशान कर सकता है।

YouGov सर्वे यह भी बताता है कि विपक्षी लेबर पार्टी आगे चल रही है। सर्वेक्षण के मुताबिक विपक्षी लेबर पार्टी को पसंद करने वाले लोगों की तादाद में बढोत्तरी हो रही है। दरअसल ऋषि सुनक और उनकी पार्टी को रवांडा नीति विवाद की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ब्रिटिश संसद में रवांडा प्रवासन विधेयक पास हो गया है। पीएम सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के बहुसंख्यक सांसदों ने सरकार के रवांडा प्रवासन विधेयक के पक्ष में मतदान किया।

हाउस ऑफ कॉमन्स में पार्टी के 313 सदस्यों में से 269 ने विधेयक के पक्ष में वोट किया और यह 44 वोटों के बहुमत से पारित हो गया। वहीं लगभग कंजर्वेटिव पार्टी के 38 सांसदों को वोट में हिस्सा नहीं लिया, जिनमें बर्खास्त गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और इस्तीफा देने वाले ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+