कोलंबिया की जेल में कैदियों के बीच हिंसा के बाद लगी आग, 51 की मौत
बोगोटा, 29 जून। कोलंबिया की जेल में कैदियों की बीच झड़प के बाद भड़की हिंसा में 51 कैदियों की मौत हो गई है, बकि 24 लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में जेल के गार्ड भी शामिल हैं, हालांकि उनकी संख्या कितनी है यह स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह घटना वेस्टर्न कोलंबिया शहर के तोलुआ स्थित जेल में हुई है। जहां कैदियों ने दंगे के बाद यहां मैट्रेस में आग लगा दी। कोलंबिया की जेल में आग लगने के बाद हालात बेकाबू हो गए्। मंगलवार की सुबह तकरीबन 2 बजे कैदियों के बीच झड़प शुरू हुई थी। इसके बाद एक कैदी ने गुस्से में दरी में आग लगा दी और धीरे-धीरे यह आग पूरे जेल में फैल गई।

कोलंबिया के न्याय मंत्री विल्सन रूज ने बताया कि गार्ड्स ने जेल के भीतर की हिंसा को रोकने की कोशिश की और आग को बुझाने की खुद से कोशिश की लेकिन आग की लपटे धीरे-धीरे काफी तेज हो गई, जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड की टीम के आने का इंतजार करना पड़ा, लेकिन तबतक आग काफी फैल चुकी थी। इस जेल में अधिकतर कैदी हैं जिन्हें थोड़ी-बहुत सजा हुई है, या फिर ऐसे कैदी हैं जिनका सजा लगभग पूरी हो चुकी है। गौर करने वाली बात है कि कोलंबिया की जेलों में काफी ज्यादा भीड़ है। औसतन जेलें अपनी क्षमता से 20 फीसदी अधिक भरी हुई हैं। हालांकि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां 17 फीसदी अधिक भीड़ है जोकि देश की सबसे कम क्षमता से अधिक भरी जेल है।
कोलंबिया के इतिहास में यह अबतक की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। हालांकि यहां की जेलों में हिंसा आम बात है। 24 मार्च 2020 में भी पिकोटा में स्थित जेल में हिंसा हुई थी, जिसमे 24 कैदी मारे गए थे। ये मरीज कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल को लेकर विरोध कर रहे थे। पिछले साल भी 50 से अधिक कैदी मारे गए थे, जिसमे 16 ऐसे हैं जो ब्राजील की जेल से आए थे।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications