पोर्न साइट ने किम कार्दिशियन के लुटेरों के बारे में खबर देने पर रखा लाखों रुपए का इनाम

नई दिल्ली। अमेरिकन रियलिटी स्टार किम कार्दिशियन के साथ हुए लूट कांड पर दुनिया की सबसे बड़ी पोर्न साइट पोर्नहब ने दुख जाहिर करते हुए लुटेरों के बारे में खबर देने वालों को लगभग 33 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।

kim kardashian loot

'पोर्नहब फैमिली की मेंबर की तरह हैं किम'

पोर्नहब के वाइस प्रेसिडेंट ने बयान जारी कर कहा है कि किम कार्दिशियन के साथ पेरिस में हुई खौफनाक लूट की घटना से हमें भारी दुख हुआ। हम किम को पोर्नहब फैमिली का मेंबर मानते हैं और लुटेरों को पकड़कर सजा दिलवाने के लिए कुछ भी करेंगे।

वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि दुनियाभर के फैन्स से हम अपील करते हैं कि उनके पास अगर लुटेरों के बारे में सूचना हो तो उसे हमें दें। सूचना देने वाले को 50,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

सेक्स टेप से पॉपुलर हुई थीं किम कार्दिशियन

अमेरिकन पोर्न साइट पोर्नहब पर किम कार्दिशियन के सेक्स टेप हैं जिसको अब तक 11 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साइट के प्रचार के लिए पोर्नहब किम के साथ हुई लूट को भुना रही है।

पेरिस में किम के करोड़ों जेवर ले गए लुटेरे

पेरिस में किम के अपार्टमेंट में पांच नकाबपोश लुटेरे घुस गए थे। उन्होंने किम के हाथ पैर बांधे और उनको वाशरूम में बंद कर दिया। इसके बाद वे लगभग करोड़ों रुपए के जेवर लूट ले गए। इन जेवरों में किम की 40 करोड़ रुपए की दो बेशकीमती अंगूठियां भी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+