ट्रंप ने कहा अमेरिका से नहीं निकाल सकते भारतीय छात्रों को

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए उम्‍मीदवारी की रेस में आगे चल रहे रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक अहम बयान दिया है। ट्रंप ने एच1बी वीजा पर बोलते हुए कहा है कि अमेरिका भारतीय छात्रों को बाहर नहीं निकाल सकता है।

donald-trump-indian-students-h-1b-visa

ट्रंप ने फॉक्‍स न्‍यूज को दिए इंटरव्‍यू में यह बात कही है। ट्रंप का कहना है कि भारतीय छात्र काफी तेज-तर्रार हैं और उनके जैसे लोगों की अमेरिका को ज्‍यादा जरूरत है।

भारत जाकर इकट्ठा करते हैं संपत्तियां

ट्रंप के मुताबिक भारतीय छात्र जिनके पास काफी तेज दिमाग है उन्‍हें अमेरिकी यूनिवर्सिटीज से बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए।

इस्लाम के खिलाफ बनती फिजां, लड़कियां सीख रही सेल्फ डिफेंस

ट्रंप से इस वीजा से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। इस पर ट्रंप ने कहा कि यह बात हमें अच्‍छी लगी या नहीं भारतीय छात्र फीस अदा करते हैं।

अमेरिका ऐसे लोगों को शिक्षा देता है जो काफी तेज-तर्रार हैं। अमेरिका को ऐसे लोगों की सख्‍त जरूरत है और ऐसे लोग अमेरिका नहीं आते हैं।

ये छात्र हार्वर्ड यूनिवर्सिटी आते हैं। ऐसी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने के बाद हमेशा क्‍लास में फर्स्‍ट आते हैं।

ट्रंप के मुताबिक हार्वर्ड में टॉप करने के बाद ये छात्र भारत वापस चले जाते हैं। वहां पर जाकर ये छात्र कंपनियां स्‍थापित करते हैं और फिर अपनी संपत्तियां अर्जित करते हैं।

ट्रंप के मुताबिक सबसे खास बात है कि ये काफी लोगों को रोजगार देते हैं।

एच-1बी वीजा पर क्‍या बोले ट्रंप

एच-1बी वीजा के कुछ पहलुओं के बारे में ट्रंप ने कहा कि कई लोग इस देश में रहना चाहते हैं और उसके बाद वैसा करना चाहते हैं।

ट्रंप का मानना है कि कोई व्यक्ति जो इस देश में कॉलेज के दौरान वर्षों तक रहता है, उसे उसी दिन देश से बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए जिस दिन वह ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर लेता है, जैसा कि हमलोग करते हैं।

ट्रंप ने कहा अमेरिका से नफरत सीखाता है इस्लाम

अपने अभियान की शुरुआत से ही ट्रंप एच-1बी वीजा कार्यक्रम को खत्म करने की वकालत करते रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह कार्यक्रम अमेरिकी कामगारों के लिए 'बहुत अनुचित' है।

प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियां और भारतीय आईटी पेशेवर इस एच-1बी वीजा कार्यक्रम का लाभ उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+